गिराया जाएगा अलीबाग में मौजूद नीरव मोदी का अवैध बंगला, सरकार ने HC को बताया

नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13700 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है. नीरव मोदी इस घोटाले के उजागर होने के बाद से ही फरार है.

Advertisement
नीरव मोदी (फाइल फोटो) नीरव मोदी (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 07 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले में मौजूद नीरव मोदी के अवैध बंगले को महाराष्ट्र सरकार गिराने जा रही है. इस बात की जानकारी सरकार ने हाई कोर्ट को दी. सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है. नीरव मोदी की ये बिल्डिंग अलीबाग बीच के पास है.

Advertisement

सरकारी वकील पी. बी. काकड़े ने मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल और न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की बेंच को गुरुवार को बताया कि उस इलाके में राज्य और तटवर्ती क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन कर बनाई गईं 58 अन्य निजी इमारतों को भी ढहाने का नोटिस भेजा गया है.

उन्होंने पीठ के पुराने आदेश के अनुपालन के संबंध में अदालत को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि पीठ ने सरकार को यह बताने का निर्देश दिया था कि वह अलीबाग में बीच के किनारे बनी अवैध संपत्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है.

महाराष्ट्र सरकार द्वारा के इस बंगले को गिराने का आदेश 4 दिसंबर को ही जारी कर दिया गया था. दरअसल, नीरव मोदी को अलीबाग क्षेत्र में 376 स्क्वायर मीटर के प्लॉट पर बंगला बनाने की परमिशन ली थी, लेकिन उसने 1071 स्क्वायर मीटर जगह का घेराव किया. अब सरकार द्वारा इस अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है.

Advertisement

सिर्फ नीरव मोदी ही नहीं बल्कि इस इलाके में 58 अन्य निजी संपत्तियां भी हैं जो अवैध निर्माण के तहत आती हैं. उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »