सिक्का का इस्तीफा, इंफोसिस के खिलाफ अमेरिका में जांच शुरू

यह जांच ऐसे समय में शुरू हुई है जब इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ विशाल सिक्का ने कंपनी संचालन में गड़बड़ी के आरोप लगाये जाने के कारण एक दिन पहले ही पद से इस्तीफा दिया है.

Advertisement
इंफोसिस के सीईओ रहे विशाल सिक्का ने हाल ही में पद छोड़ा इंफोसिस के सीईओ रहे विशाल सिक्का ने हाल ही में पद छोड़ा

नंदलाल शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 20 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

अमेरिका की चार कानून कंपनियों ने सूचना प्रौद्योगिकी आईटी कंपनी इंफोसिस के खिलाफ जांच शुरू की है. उन्होंने इंफोसिस के निवेशकों की तरफ से इन संभावित दावों की जांच शुरू की है कि क्या कंपनी या उसके अधिकारियों और निदेशकों ने संघीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है.

यह जांच ऐसे समय में शुरू हुई है जब इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ ने कंपनी संचालन में गड़बड़ी के आरोप लगाये जाने के कारण एक दिन पहले ही पद से इस्तीफा दिया है.

Advertisement

जांच शुरू करने वाली कानून कंपनियां ब्रोंसटाइन, गेविर्ज एंड ग्रॉसमैन, रोसेन लॉ फर्म, पोमेरांत्ज लॉ फर्म और गोल्डबर्ग लॉ पीसी हैं.

रोसेन ने एक बयान में बताया कि वह इंफोसिस के शेयरधारकों की ओर से संभावित सुरक्षा दावों की जांच कर रही है. आरोप है कि इंफोसिस ने निवेशकों को गलत कारोबारी सूचनाएं दी थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »