भारत के टाॅप 10 अमीरों में पतंजलि के बालकृष्ण, मुकेश अंबानी सबसे ऊपर

बाबा रामदेव संचालित पतंजलि के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण देश के टाॅप 10 अमीरों में शामिल हुए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले 6 साल से लगातार देश के सबसे अमीर शख्स के तौर बने हुए हैंण् हुरुन इंडिया ने इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की हैण्

Advertisement
भारत के टाॅप 10 अमीरों में पतंजलि के बालकृष्ण भारत के टाॅप 10 अमीरों में पतंजलि के बालकृष्ण

विकास जोशी

  • ,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

बाबा रामदेव संचालित पतंजलि के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण देश के टाॅप 10 अमीरों में शामिल हुए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले 6 साल से लगातार देश के सबसे अमीर शख्स के तौर बने हुए हैंण् हुरुन इंडिया ने इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की है.

यमन की जीडीपी से ज्यादा मुकेश की दौलत

शेयर बाजार में और रिलायंस के शेयरो में उछाल ने मुकेश अंबानी की दौलत बढ़ाने में भी मदद की है. उनकी संपत्ति में 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. इस साल उनकी कुल दौलत 2.57 खरब हो गई है. अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स होने के साथ ही वह हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में टाॅप 15 में भी शामिल हो गए हैं.  मुकेश अंबानी का जन्म यमन में हुआ था और आज उनकी दौलत इस देश की जीडीपी से 50 फीसदी ज्यादा है.

Advertisement

70 हजार करोड़ के मालिक बने बालकृष्ण

हुरुन ने एक बयान जारी कर बताया कि पतंजलि के सीईओ और रामदेव के बचपन के दोस्त बालकृष्ण अब देश के टाॅप 10 अमीरों में शामिल हो गए हैं. डीमार्ट के मालिक दमानी भी टाॅप 10 में शामिल हुए हैं. उनकी दौलत में 320 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. एवेन्यू सुपरमार्ट की ब्लाॅकबस्टर लिस्टिंग से टाॅप 10 में आठ नए लोग शामिल हुए हैं.

पतंजलि का बढ़ रहा ग्रोथ

पिछले साल बालकृष्ण 25वें पायदान पर थे.अब 70 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी दौलत में 173 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. उनकी दौलत बढ़ने के पीछे तेजी से विकास कर रही पतंजलि है. वित्त वर्ष 2017 में पतंजलि का टर्नओवर 10561 करोड़ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »