एलटीसी नियमों में ढील, अब बच्चों का भी रेल किराया मिलेगा

अवकाश यात्रा भत्ता (एलटीसी) नियमों में ढील के बाद अब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के पांच से 12 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों के ट्रेन के पूरे किराए का भुगतान करेगी.

Advertisement
5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के किराए का होगा भुगतान 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के किराए का होगा भुगतान

लव रघुवंशी / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

अवकाश यात्रा भत्ता (एलटीसी) नियमों में ढील के बाद अब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के पांच से 12 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों के ट्रेन के पूरे किराए का भुगतान करेगी.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से कई मंत्रालयों ने इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था कि सुविधा का लाभ उठाते समय पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सीट आरक्षित करने पर रेलवे द्वारा पूरे किराए की अदायगी की जाएगी या नहीं.

Advertisement

बच्चों के किराए की होगी अदाएगी
डीओपीटी द्वारा आदेश में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के साथ सलाह मशविरा करके इस मामले पर गौर किया गया और यह फैसला किया गया कि सरकारी कर्मचारियों के परिवार के पांच से 12 वर्ष तक के उम्र के सदस्यों के एलटीसी के लिए पूरे रेल किराए की अदायगी की जाएगी.

ने इससे पहले फैसला किया था कि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के मामलों में, जिनके लिए आरक्षण के समय पूरी सीट मांगी गई है, पूरा किराया दिया जाएगा.

10 अप्रैल से प्रभावी होगा नियम
आदेश में कहा गया कि अगर आरक्षण के समय ऐसे बच्चों के लिए कोई सीट नहीं मांगी गई है तो वयस्क किराये का आधा भाग दिया जाएगा. यह इस साल 10 अप्रैल से यात्रा के लिए प्रभावी होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement