जेटली का बजाज को जवाब, नोटबंदी का मजाक उड़ाना आसान लेकिन...

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने नोटबंदी के फैसले पर कॉरपोरेट जगत द्वारा उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नोटबंदी अभियान है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा की जड़ों पर प्रहार करना था. जेटली ने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी फैसला देश के आर्थिक इतिहास में दर्ज होगा.

Advertisement
जेटली ने दिया बजाज को जवाब, इतिहास में दर्ज होगा नोटबंदी का फैसला जेटली ने दिया बजाज को जवाब, इतिहास में दर्ज होगा नोटबंदी का फैसला

राहुल मिश्र

  • ,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने नोटबंदी के फैसले पर कॉरपोरेट जगत द्वारा उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नोटबंदी अभियान है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा की जड़ों पर प्रहार करना था. जेटली ने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी फैसला देश के आर्थिक इतिहास में दर्ज होगा.

इससे पहले गुरुवार को द नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (NASSCOM) के सालाना लीडरशिप फोरम में बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक कि 'अगर ख्याल या समाधान सही है तो वो जरूर काम करता है. अगर ऐसा नहीं हो रहा है, मसलन नोटबंदी, तो उसके अमल को दोष मत दीजिए.'

Advertisement

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि 86 प्रतिशत मुद्रा को चलन से बाहर करने को वापस लेने के अभूतपूर्व निर्णय के कुछ हफ्तों बाद ही मुद्रा की स्थिति को बहाल कर लिया गया था और बाजार में मुद्रा की कोई कमी नहीं है.

जेटली ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के नोट छपाई कारखाने और भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड एसपीएमसीआईएल ने नए बैंक नोट जारी करने के लिए लगातार बिना विराम के काम किया है. जेटली ने कहा कि नोटबंदी को लेकर आरोप लगाना या व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करना आसान काम है.

वित्त मंत्री ने कहा कि जैसी जटिल प्रक्रिया को लागू करना सबसे मुश्किल काम है जिसे मौजूदा सरकार ने बखूबी कर दिखाया है.

जेटली ने कहा कि अक्सर लोग यह कहते रहे हैं कि मुद्रा की स्थिति को सामान्य बनाने में कम से कम सात महीने या एक वर्ष तक लग सकता है लेकिन हकीकत में इसे कुछ हफ्तों में ही पूरा कर लिया गया था. वित्त मंत्री ने बताया कि सामान्य स्थिति को कुछ ही हफ्तों में बहाल कर लिया गया था और बाजार में बैंक नोटों की एक दिन के लिए भी कोई कमी नहीं रही.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »