भारती एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क पर जनवरी में सबसे उंची औसतन 8.42 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की सबसे उंची डाउनलोड गति दर्ज की गई. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है.
ट्राई द्वारा प्रकाशित मासिक औसत मोबाइल डेटा स्पीड के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड की गति लगभग दोगुनी यानी 8.42 एमबीपीएस हो गई जो पहले 4.68 एमबीपीएस थी.
वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े ब्रॉडबैंड सेवा नेटवर्क पर यह आधी होकर 8.34 एमबीपीएस पर आ गई. इस नेटवर्क पर यह दिसंबर में 18.14 एमबीपीएस दर्ज की गई थी.
सितंबर के बाद से यह तीसरा अवसर है जबकि पर सबसे उंची डाउनलोड स्पीड दर्ज हुई है. अन्य नेटवर्कों में वोडाफोन पर यह दिसंबर के 6.7 एमबीपीएस से बढ़कर 6.8 एमबीपीएस हो गई. वहीं आइडिया के नेटवर्क पर यह 5 एमबीपीएस से बढ़कर 6.62 एमबीपीएस हो गई.
वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के नेटवर्क पर यह दिसंबर के 3.42 एमबीपीएस से घटकर जनवरी में 3.16 एमबीपीएस पर आ गई.
राहुल मिश्र