नोएडा अथॉरिटी के दावों की खुली पोल, 24 घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

दिल्ली-एनसीआर में हो रही मूसलाधार और लगातार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मानसून की इस पहली ही बड़ी परीक्षा में नोएडा प्राधिकरण के जल निकासी और नालों की साफ-सफाई के तमाम बड़े दावे पूरी तरह धरे के धरे रह गए हैं.

Advertisement
नोएडा के कई इलाकों में भरा है पानी (Photo-ITG) नोएडा के कई इलाकों में भरा है पानी (Photo-ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है. एक तरफ जहां सड़कों पर मीलों लंबा ट्रैफिक जाम लगा है, वहीं दूसरी तरफ भीषण जलभराव के कारण आम जनता बेहाल है. उत्तर प्रदेश का सबसे हाई-टेक शहर कहा जाने वाला नोएडा इस समय जलमग्न है. पहली ही बारिश में नोएडा प्राधिकरण के मॉनसून की तैयारियों को लेकर किए गए तमाम दावे धरे के धरे रह गए हैं और शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है.

Advertisement

नोएडा प्राधिकरण नालों की साफ-सफाई रखने की भले ही तमाम दावे करता हो, लेकिन हर बार बारिश के बाद प्राधिकरण के इस दावे की पोल खुल जाती है, बीती रात से नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन सड़कों और गलियों में जल भराव लोगों के लिए आफत बन गई है.

सेक्टर 104 और 107 में सड़कों पर भरा पानी 

नोएडा के करीब सभी इलाकों में जलभराव देखा जा सकता है. सेक्टर 104 और 107 की मेन सड़क पर भी पानी भरा है, जिससे लोगों की गाड़ियां आधी पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं. कार और बाइक चलाने वाले तो परेशान है हीं साथ ही पैदल यात्रियों के लिए और मुसीबत है, लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए पानी के बीच से होकर जाने को मजबूर हैं.

Advertisement

शहर में हाईराइज इमारतों का लगातार निर्माण हो रहा है, लाखों लोग यहां अपना आशियाना बसा रहे हैं, लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही है. चमचमाती इमारतों के सामने सड़कें तालाब बनी नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: कुछ घंटों की बारिश और दिल्ली-गुरुग्राम 'बंधक', कुदरत का कहर या प्लानिंग गलत!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »