63,000 एकड़ की प्रॉपर्टी, 20 से ज्यादा बेडरूम... फिर भी दुबई के शेख को छोटी पड़ गई जगह!

शेख का शाही काफिला इतना बड़ा है कि ये हजारों एकड़ का एस्टेट भी उनके लिए छोटा पड़ जाता है. जब अपनी कई पत्नियों, 30 बच्चों, रिश्तेदारों और बॉडीगार्ड्स की पूरी फौज के साथ वो चलते हैं.

Advertisement
दुबई के राजा के पास है स्कॉटलैंड में 'छोटा सा गांव' (Photo-ITG) दुबई के राजा के पास है स्कॉटलैंड में 'छोटा सा गांव' (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का पूरी दुनिया में एक से बढ़कर एक आलीशान रियल एस्टेट साम्राज्य फैला हुआ है. इसी साम्राज्य का एक हिस्सा स्कॉटलैंड के खूबसूरत स्कॉटिश हाइलैंड्स में मौजूद 63,000 एकड़ का एक विशाल एस्टेट भी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी प्रॉपर्टी होने के बावजूद शेख यहां इसलिए रहने नहीं जाते क्योंकि उनके लिए यह जगह ही छोटी पड़ जाती है.

Advertisement

इतना विशाल एस्टेट होना दुनिया के बड़े से बड़े अमीरों के लिए भी एक सपना हो सकता है, लेकिन ₹1.6 लाख करोड़ ($19.7 बिलियन) से ज्यादा की नेटवर्थ वाले शेख के लिए यह भी कम पड़ जाता है, उन्होंने इसे दो दशक पहले करोड़ों रुपये में खरीदा था, लेकिन मजाल है कि वो वहां टिकते हों! अपने भारी-भरकम शाही लश्कर के कारण पिछले 20 सालों में वो यहां सिर्फ 5 बार ही आ पाए हैं.

इतने बड़े एस्टेट में भी उनके सोने के लिए बेडरूम कम पड़ जाते हैं, तभी तो अब वहां 58 से ज्यादा बेडरूम और 10 लग्जरी बंगले तैयार करवाए जा रहे हैं ताकि अगली बार जब पूरी पलटन आए, तो जगह की कमी न पड़े.

20 साल पहले ली थी ये प्रॉपर्टी

हालांकि इस एस्टेट में पहले से ही 14 बेडरूम का हॉलिडे होम, स्विमिंग पूल और जिम से लैस 16 बेडरूम का हंटिंग लॉज, एक कॉटेज और स्टाफ क्वार्टर मौजूद थे, फिर भी उनके बड़े परिवार, जिसमें कई पत्नियां, 30 बच्चे, अंगरक्षक और कर्मचारी शामिल हैं, के लिए यह जगह नाकाफी थी.

Advertisement

हाल ही में एक नए 15 बेडरूम वाले गेस्ट लॉज की मंजूरी मिलने के बाद अब इस एस्टेट में कुल बेडरूमों की संख्या 58 से अधिक हो गई है, आर्किटेक्ट्स का कहना है कि यह नया निर्माण शेख और उनके बड़े दल की लंबी और लगातार यात्राओं को संभव बनाने के लिए जरूरी था. लोच डुइच झील के खूबसूरत नजारे वाले इस नए लॉज में विशाल डाइनिंग हॉल और लिविंग रूम बनाए गए हैं, हालांकि इस पूरे विस्तार को स्थानीय निवासियों, संरक्षण समूहों और स्थानीय चर्च के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है,

पिछले साल अप्रैल में इस अरबपति शेख को इस जमीन पर कम से कम नौवां घर बनाने की मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा निर्माण अब एक "छोटे से गाँव" जैसा लगने लगा है जो पूरी झील के किनारे पर हावी हो रहा है. लगभग 30 बच्चों के पिता शेख मोहम्मद को साल 2024 में एक और 11-बेडरूम वाला भव्य बंगला और एक 5-बेडरूम वाला घर बनाने की अनुमति भी मिली थी.

दुनिया भर में है शेख की प्रॉपर्टी
 
अल-मकतूम अपनी अधिकांश कमाई रियल एस्टेट से हासिल करते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक माना जाता है, जिन्होंने मशहूर एमिरेट्स एयरलाइन की स्थापना की और जिनके नेतृत्व में दुबई ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा', उस समय दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर 'दुबई मॉल' और 'दुबई मेट्रो' की शुरुआत की थी, इसके अलावा, दिसंबर 2021 में लंदन की एक अदालत ने ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बड़े तलाक समझौते के तहत शेख को अपनी पूर्व पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल-हुसैन को £554 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया था, जिसमें से £251 मिलियन की शुरुआती एकमुश्त राशि राजकुमारी और उनके दो बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन महीने के भीतर देनी थी. 

Advertisement

शेख मोहम्मद के पास यूनाइटेड किंगडम (UK) में 100 मिलियन ब्रिटिश पाउंड (लगभग 1,000 करोड़ रुपये से अधिक) से ज्यादा की रियल एस्टेट संपत्ति है, साथ ही लक्ज़मबर्ग में पंजीकृत एक कंपनी के माध्यम से रोम में भी कई संपत्तियां हैं. 'द गार्जियन' और 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल' द्वारा साल 2021 में किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, शेख मोहम्मद ब्रिटेन के सबसे बड़े जमीन मालिकों में से एक हैं, जिनके पास 1,00,000 एकड़ से अधिक जमीन है.  

यह भी पढ़ें: 12 फ्लैट, सी-फेसिंग आलीशान घर, कितना है आमिर का रियल एस्टेट साम्राज्य

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »