प्रेमी ने दिया धोखा, तो महिला ने न्यूयॉर्क में खड़ी की अरबों की रियल एस्टेट कंपनी

आज 77 साल की उम्र में भी बार्बरा कोरकोरन की ऊर्जा और जिंदादिली युवाओं को मात देती है. वो सोशल मीडिया पर भी अपनी बेबाकी और मजेदार वीडियो के लिए छाई रहती हैं. अपनी उम्र को महज एक आंकड़ा साबित करते हुए, बार्बरा अक्सर कहती हैं कि उनकी असली ताकत उनकी 'पॉजिटिविटी' है.

Advertisement
77 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं बार्बरा (Photo Credit: Twitter/@BarbaraCorcoran) 77 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं बार्बरा (Photo Credit: Twitter/@BarbaraCorcoran)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

रियल एस्टेट की दुनिया में 'क्वीन ऑफ न्यूयॉर्क' मानी जाने वाली बार्बरा कोरकोरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने जीवन के उस मोड़ के बारे में बताया जिसने उनकी तकदीर बदल दी.

बार्बरा बताती हैं कि साल 1973 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से 1,000 डॉलर उधार लेकर एक छोटी सी रियल एस्टेट कंपनी शुरू की थी. कुछ समय बाद, उनके उसी बॉयफ्रेंड ने उन्हें न केवल छोड़ दिया. बल्कि जाते-जाते एक ऐसी बात कही जिसने बार्बरा के स्वाभिमान को झकझोर कर रख दिया. उसने कहा था, "तुम मेरे बिना कभी सफल नहीं हो पाओगी.

Advertisement

बार्बरा ने उस कड़वी बात को दिल से लगाने के बजाय उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उस एक वाक्य ने उनके अंदर ऐसी आग पैदा की कि उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा अपनी कंपनी 'द कोरकोरन ग्रुप' को खड़ा करने में लगा दी.

यह भी पढ़ें: स्पेन में मिल रहा है मुफ्त में घर, जॉब का भी ऑफर, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

कौन हैं बार्बरा कोरकोरन?

आज बार्बरा न केवल एक सफल बिजनेस टायकून हैं, बल्कि मशहूर शो 'शार्क टैंक' की सबसे लोकप्रिय जज (Shark) भी हैं. वह अपने वीडियो के जरिए युवाओं को यही संदेश देती हैं कि किसी और का आपके बारे में नजरिया आपकी सच्चाई नहीं हो सकता.

बार्बरा कोरकोरन के पूर्व प्रेमी और बिजनेस पार्टनर, रेमोन सिमोन ने 1970 के दशक में उन्हें छोड़कर उनकी ही सेक्रेटरी से शादी कर ली थी. पिछले साल एक इंटरव्यू में उस दौर को याद करते हुए बार्बरा ने कहा, "वह मुझसे उम्र में छोटी और ज्यादा खूबसूरत थी, और यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सदमा था. मैं इससे उबरी तो सही, लेकिन यह इतना आसान नहीं था."

Advertisement

हालांकि यह विश्वासघात उनके लिए एक गहरा झटका था, लेकिन यही वह मोड़ था जिसने बार्बरा की जिंदगी बदलनेका काम किया. अपने बॉयफ्रेंड की इस हरकत से आहत होकर उन्होंने अपना रास्ता खुद चुनने का फैसला किया और 'द कोरकोरन ग्रुप' की स्थापना की, जिसने आगे चलकर उन्हें करोड़पति बना दिया.

23 साल की उम्र तक की नौकरियां बदलीं 

अगले 20 सालों तक बार्बरा कोरकोरन ने अपनी कंपनी को खड़ा करने में दिन-रात एक कर दिया. बाद में उन्होंने इसे 66 मिलियन डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपये) में बेच दिया, जिससे वे न केवल आर्थिक रूप से संपन्न हुईं, बल्कि न्यूयॉर्क के बिजनेस जगत में एक बड़ा और पहचाना जाने वाला नाम बन गईं.

बार्बरा कोरकोरन, जो आज न्यूयॉर्क रियल एस्टेट की 'क्वीन' और मशहूर शो 'शार्क टैंक' की जज के रूप में जानी जाती हैं, उनकी सफलता की कहानी काफी फिल्मी है. स्कूल और कॉलेज में औसत दर्जे की छात्रा रहने वाली बार्बरा ने 23 साल की उम्र तक करीब 20 छोटी-मोटी नौकरियां बदली थीं, उनके जीवन में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने महज 1,000 डॉलर उधार लेकर अपनी वेटर की नौकरी छोड़ दी और न्यूयॉर्क में एक छोटी सी रियल एस्टेट कंपनी की नींव रखी. अपनी कड़ी मेहनत और जबरदस्त ब्रांडिंग के दम पर उन्होंने 'द कोरकोरन ग्रुप' को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और विश्वसनीय नाम बना दिया.

Advertisement

एक सफल बिजनेस टायकून होने के साथ-साथ बार्बरा एक बेहतरीन लेखिका और प्रेरक वक्ता भी हैं. उनकी किताब "शार्क टेल्स" (Shark Tales) में उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे उन्होंने मामूली रकम से अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा किया. वो 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश कर चुकी हैं. आज वे दुनिया भर के उद्यमियों के लिए एक मिसाल हैं.

यह भी पढ़ें: घरों की सेल में लगा 'ब्रेक', 2026 की पहली तिमाही में रियल एस्टेट बाजार सुस्त

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement