MATECIA 2026: E3 ग्रुप ने पेश किया नया पोर्टफोलियो, 'मेड इन इंडिया' सरफेस सॉल्यूशंस पर फोकस

MATECIA 2026 में E3 ग्रुप ने रेजिडेंशियल, कमर्शियल और संस्थागत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने इंटीरियर और एक्सटीरियर सरफेस सॉल्यूशंस की खास रेंज प्रदर्शित की है.

Advertisement
 MATECIA 2026 में E3 ग्रुप के प्रोडक्ट्स की धूम. (Photo: Social Media) MATECIA 2026 में E3 ग्रुप के प्रोडक्ट्स की धूम. (Photo: Social Media)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

देश के इंटीरियर और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर के सबसे बड़े इवेंट MATECIA 2026 का आगाज दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (IICC) में हो चुका है. 20 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन में भारत समेत 14 देशों के 300 से अधिक एग्जीबिटर्स और 55,000 से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स हिस्सा ले रहे हैं. इसी बीच देश की अग्रणी सरफेस सॉल्यूशन निर्माता कंपनी E3 ग्रुप ने इस मंच पर अपना नया और अत्याधुनिक पोर्टफोलियो पेश कर खासी सुर्खियां बटोरी हैं. 

Advertisement

'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स की धूम
वर्तमान में भारतीय फर्नीचर, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन इंडस्ट्री में स्टाइलिश, टिकाऊ और मेड-इन-इंडिया हाई-परफॉर्मेंस मैटेरियल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. MATECIA 2026 इसी बदलते रुझान का गवाह बन रहा है, जहां देशभर के आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स और डिस्ट्रीब्यूटर एक ही छत के नीचे नए ट्रेंड्स की तलाश कर रहे हैं.

इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में E3 ग्रुप ने रेजिडेंशियल, कमर्शियल और संस्थागत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने इंटीरियर और एक्सटीरियर सरफेस सॉल्यूशंस की विशाल रेंज प्रदर्शित की है. कंपनी का मुख्य फोकस बेहतरीन डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और आधुनिक कार्य क्षमता पर है.

इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों पर मैनेजमेंट का जोर
इस मौके पर E3 ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गर्ग ने कहा, 'इंटीरियर और एक्सटीरियर सरफेस इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आ रहा है. अब ग्राहक और डिजाइनर ऐसे मैटेरियल्स चाहते हैं, जो बेहतरीन लुक के साथ-साथ टिकाऊ भी हों. MATECIA जैसी प्रदर्शनी हमें इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से सीधा जुड़ने और बाजार की नब्ज समझने का अवसर देती है. हमारा पूरा फोकस आधुनिक भारत की जरूरतों के हिसाब से हाई क्वालिटी लोकल प्रोडक्ट्स विकसित करने पर है.'

Advertisement

30 साल का अनुभव और मजबूत नेटवर्क
गौरतलब है कि चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गर्ग द्वारा स्थापित E3 ग्रुप आज देश का एक जाना-माना नाम बन चुका है. कंपनी की शुरुआत 1990 में संजय गर्ग द्वारा की गई थी. कंपनी को इस उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है. 

इस लंबे अनुभव के साथ कंपनी आज एचडीएफ/एमडीएफ बोर्ड्स, एचपीएल और एसीपी शीट्स, प्लाईवुड, एजबैंड, पीईटी अकूस्टिक पैनल्स, इंटीरियर-एक्सटीरियर क्लैडिंग और स्पोर्ट्स ग्रास जैसे प्रोडक्ट्स बना रही है. 'मेक इन इंडिया' के विजन को मजबूती देते हुए कंपनी देश भर में 6,000 से अधिक डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के विशाल नेटवर्क के जरिए अपनी सेवाएं दे रही है.  बदलते लाइफस्टाइल और आधुनिक आर्किटेक्चरल ट्रेंड्स को पूरा करने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैटेरियल्स को प्राथमिकता दी गई है.

MATECIA 2026 में E3 ग्रुप की यह जोरदार उपस्थिति भारतीय बिल्डिंग मैटेरियल मार्केट में स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन की मजबूत होती स्थिति को साफ दर्शाती है. E3 ग्रुप के तमाम प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (https://e3groupindia.com/) पर विजिट कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »