'होर्मुज से बिना Tax दिए निकले 10 जहाज', सरकार का बयान- LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

US-Iran के बीच शांति की उम्मीद नजर नहीं आ रही है और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है. इस बीच सरकार ने दावा किया है कि 10 तेल-गैस से लदे भारतीय झंडे वाले जहाज बिना किसी टैक्स के Hormuz से बाहर निकल चुके हैं.

Advertisement
संकट के बावजूद होर्मुज पार कर रहे भारतीय जहाज. (Photo: AP) संकट के बावजूद होर्मुज पार कर रहे भारतीय जहाज. (Photo: AP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (US-Iran Tension) कम नहीं हो रहा है और इससे दुनिया की टेंशन भी लगातार बढ़ रही है. होर्मुज पर नाकाबंदी और ईरानी कंट्रोल के चलते वहां से तेल-गैस से भरे जहाजों की आवाजाही बाधित है और इससे सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Narendra Modi) भी रविवार को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान इसका जिक्र किया और देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने से लेकर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का सीमित इस्तेमाल करने की अपील की. PM Modi ने इसे विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी बताया.  

Advertisement

इस बीच सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ये तस्वीर भी साफ की है कि देश में Petrol-Diesel या फिर एलपीजी (LPG) की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही भारत के झंडे लगे जहाज भी लगातार संकट ग्रस्त होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे हैं. 

Hormuz से अब तक 10 जहाज निकले
वेस्ट एशिया संकट को लेकर एक प्रेस ब्रीफिंग में सोमवार को मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को देखते हुए भारत अब कई देशों से एनर्जी इंपोर्ट कर रहा है और आयात डेस्टिनेशंस बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. पोर्ट्स एंड शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से Hormuz Strait की स्थिति के बारे में बताया गया. 

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक, भारत का झंडा लगे 10 तेल-गैस से लदे जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं. सबसे खास बात ये है कि इसे लेकर भारतीय जहाजों को कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ा है. इसके साथ ही 13 Indian Ships अभी भी उस क्षेत्र में मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

Advertisement

तेल-LPG भरपूर, उठा रहे बड़े कदम
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में तेल और गैस की किल्लत की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए Petroleum Ministry की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने तस्वीर साफ करते हुए कहा है कि भारत में कोई कमी नहीं है, हमारे पास हमारे पास कच्चा तेल (Crude Oil), LPG, पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) का पर्याप्त भंडार मौजूद है.

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावटें आई हैं. अंतरराष्ट्रीय  बाजार में तेल की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसके बाद भी भारत सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि आम उपभोक्ता के लिए ईंधन की आपूर्ति बिना किसी बड़ी असुविधा के जारी रहे. जबकि भारत का 90 फीसदी आयात उसी क्षेत्र से आता था और हमने इसके प्रभाव को कम करने के लिए तुरंत आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए, जिनका असर भी देखने को मिला है. 

'देश में कहीं फ्यूल की कमी नहीं'
पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश का कच्चा तेल भंडार (Indian Crude Oil Reserve) अच्छी स्थिति में है. हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. किसी भी रिटेल सेंटर पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी (ड्राई-आउट) की घटना सामने नहीं आई है. इसके साथ ही न तो LPG डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर्स पर ऐसी किसी कमी की सूचना मिली है. 

Advertisement

सुजाता शर्मा के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, और घरेलू खाना पकाने के लिए LPG की आपूर्ति भी जारी है. बीते तीन दिनों में, 1 करोड़ 14 लाख बुकिंग के मुकाबले घरों तक 1 करोड़ 26 लाख LPG सिलेंडर पहुंचाए गए हैं. इसी तरह, पिछले तीन दिनों में व्यावसायिक LPG की बिक्री 17,000 टन से अधिक हो गई है, ऑटो LPG की बिक्री भी 762 टन से ज्यादा हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement