सुप्रीम कोर्ट का फैसला... फिर क्रैश हुआ ये शेयर, आज 16% टूटा भाव!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जीएसटी को लेकर गेमिंग कंपनियों पर फैसला बरकरार रखने के बाद एक कंपनी के शेयर में 16 फीसदी तक की गिरावट आई है.

Advertisement
डेल्‍टा कॉर्प के शेयर में बड़ी गिरावट. (Photo: Representative/ITG) डेल्‍टा कॉर्प के शेयर में बड़ी गिरावट. (Photo: Representative/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

गेमिंग कंपनियों को लेकर पहले दिए गए कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसके बाद शुक्रवार को इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. खासकर डेल्टा कॉर्प लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट देखने को मिली. 

शुरुआती कारोबार में यह शेयर 16.04 प्रतिशत गिरकर 68 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं इससे पहले गेमिंग और कैसीनो क्षेत्र की इस कंपनी के शेयर आखिरी बार 11.56 प्रतिशत गिरकर 71.63 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इस स्तर पर पहुंचने से पहले, पिछले तीन महीनों में शेयर में 17.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement

आज शेयरों की कीमत में आई तेज गिरावट सुप्रीम कोर्ट की ओर से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर लागू 28 प्रतिशत GST की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने और इन कंपनियों पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा के टैक्‍स डिमांड को सही ठहराने के बाद आई है. 

सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा? 
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म को केवल मध्यस्थ के रूप में नहीं माना जा सकता है और यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां GST कानून के तहत कार्रवाई योग्य दावों के दायरे में आती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि 28% जीएसटी लगाना सही था और इसलिए इन्‍हें पहले से लागू किया जा सकता है. 

यह फैसला ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक झटका है. जिसके बाद इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. डेल्‍टा कॉर्प के साथ ही कई अन्‍य गेमिंग कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई है. 

Advertisement

इन शेयरों में भी आई गिरावट
डेल्‍टा कॉर्प के अलावा, नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. एनएसई के अनुसार, नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.52% गिरकर 285.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. साथ ही वन मोबलाइल के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. 

चौथी तिमाही के नतीजे
डेल्टा कॉर्प ने मार्च 2025 तिमाही के लिए निराशाजनक वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट में 90 प्रतिशत की भारी सालाना गिरावट दर्ज की, जो घटकर 16.45 करोड़ रुपये रह गया. ऑपरेशन से राजस्व में भी इस तिमाही के दौरान 11.72 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई और यह 161.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी ने 5.51 करोड़ रुपये का असाधारण घाटा भी दर्ज किया. 

दिसंबर 2025 की तिमाही में राजस्व 160.28 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 160.28 करोड़ रुपये से थोड़ा बढ़कर 15.19 प्रतिशत हो गया. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कुल व्यय 3.16 प्रतिशत घटकर 149.19 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 154.06 करोड़ रुपये था.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »