सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में शानदार तेजी रही. शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स दबाव में खुले थे, लेकिन दोपहर बाद इनमें अच्छी तेजी आई और मार्केट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को बढ़ा दिया. सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65% चढ़कर 78,493.54 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 156.80 अंक या 0.65% चढ़कर 24,353.55 पर पहुंच गया.
बीएसई के 5 शेयरों को छोड़कर बाकी टॉप 25 शेयरों में अच्छी तेजी रही. सबसे ज्यादा तेजी HUL में करीब 4.75 फीसदी की रही. इसके बाद पावरग्रिड, रिलायंस और बीईएल के शेयरों में भी करीब 2 फीसदी तक उछाल आई. सनफार्मा और महिंद्रा के शेयरों में 1 फीसदी तक की कमी आई.
सेक्टर की बात करें तो आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में तेजी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार तेजी रही. विप्रो के शेयरों में 2.5 फीसदी की गिरावट के कारण आईटी सेक्टर 0.22 फीसदी तक गिर गया. हालांकि, ओभरऑल मार्केट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.
5 लाख करोड़ रुपये की कमाई
इसी कारण निवेशकों के पोर्टफोलियो में उछाल भी देखने को मिला. निवेशकों ने शुक्रवार को करीब 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई की, क्योंकि बीएसई मार्केट कैप 460.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 465.59 लाख करोड़ रुपये हो गया.
क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?
तेजी से भागे ये शेयर
अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों में 17 फीसदी तक की तेजी आई. इसके साथ ही नावा में 12 फीसदी, MMTC में 10 फीसदी, एंजेल वन में 10 फीसदी और एचडीएफसी एएमसी के शेयरों में 5 फीसदी की उछाल देखने को मिली. इसके साथ ही एवेन्यू सूपरमार्ट में 4 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 5 फीसदी और कोचिन शपिर्याड में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क