Stock Market Rally: शेयर बाजार में लौटी तेजी... सेंसेक्स 600 अंक उछला, खुलते ही इन स्टॉक्स ने मचाया गदर

Stock Market Rally: शेयर बाजार में आठ हफ्तों की गिरावट के बाद आखिरकार सोमवार को हरियाली लौटी. बीएसई का सेंसेक्स खुलने के साथ ही 600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो निफ्टी में भी ताबड़तोड़ तेजी आई.

Advertisement
सोमवार को शेयर बाजार हुआ बमबम. (Photo: Pexels) सोमवार को शेयर बाजार हुआ बमबम. (Photo: Pexels)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

शेयर बाजार में जारी लंबी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया और मार्केट के दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 150 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था. मार्केट में आई इस तेजी के बीच Bajaj Finance, ITC, SBI जैसे शेयर गदर मचाते नजर आए. 

Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत धुआंधार तेजी के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 71,909 की तुलना में उछलकर 72,340 रुपये पर ओपन हुआ और फिर इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. महज कुछ ही मिनटों में BSE Sensex 625 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ 72,534 पर कारोबार करता नजर आया. 

NSE Nifty ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपनी रफ्तार बढ़ाई. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,421 की तुलना में तेजी लेकर 22,532 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसमें तेजी बढ़ती चली गई और ये इंडेक्स 22,595 पर पहुंच गया. 

8 हफ्तों से टूट रहा था शेयर बाजार
गौरतलब है कि स्‍टॉक मार्केट ये तेजी लंबे समय के बाद लौटी है. करीब आठ सप्ताह से सेंसेक्स-निफ्टी भारी दबाव में कारोबार कर रहे थे. बाजार में दबाव विदेशी फंडों की बिकवाली और कच्‍चे तेल के दाम में उथल-पुथल के चलते देखने को मिला. यहां बता दें कि 25 सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि भारतीय शेयर बाजार लगातार 8 हफ्ते तक गिरा है.

Advertisement

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की परफॉर्मेंस देखें, तो सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ क्लोज हुए थे. BSE Sensex 570.59 अंक की गिरावट लेकर 71,909.70 के लेवल पर, जबकि NSE Nifty 198.50 अंक की गिरावट लेकर 22,421.95 पर क्लोज हुआ था. 

आज इन शेयरों ने मचाया गदर
अब बताते हैं शेयर मार्केट में लौटी तेजी के बीच खुलने के साथ ही गदर मचाने वाले स्टॉक्स के बारे में, तो BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bajaj Finance Share (4%), TCS Share (2.25%), ITC Share (1.70%), Reliance Share (1.40%) और SBI Share (1.25%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. 

मिडकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो Nykaa Share (5%), Persistent Share (4.20%), MPhasis Share (3.50%), Coforge Share (2.80%) उछलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में TD Power Share (7%), तो Redington Share (4.50%) और KFintech Share (3.90%) की तेजी लिए हुए थे. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »