Stock Market Rally: कल रिलायंस... तो आज इन शेयरों ने मचाया गदर, स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी

Stock Market Rally: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. सोमवार को ताबड़तोड़ रैली के बाद मंगलवार को भी शेयर बाजार खुलने के साथ ही झूम उठा. BSE Sensex ने तो एक झटके में 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी.

Advertisement
शेयर बाजार में मंगलवार को भी मंगल ही मंगल. (Photo: GettyImage) शेयर बाजार में मंगलवार को भी मंगल ही मंगल. (Photo: GettyImage)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

शेयर बाजार में मंगलवार को 'मंगल ही मंगल' नजर आ रहा है. सोमवार को ताबड़तोड़ तेजी लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी ने आज खुलने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होते ही 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर एक बार फिर से 76 हजार का आंकड़ा पार कर गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 188 अंक की तेजी लेकर 23,600 के पार निकल गया. जहां सोमवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर गदर मचाता हुआ नजर आया था, तो वहीं मंगलवार को इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स जैसे शेयर रॉकेट बने दिखाई दिए. 

Advertisement

Sensex-Nifty की रॉकेट जैसी रफ्तार
बीते कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा चढ़कर क्लोज हुआ था और मंगलवार को भी इसकी रॉकेट सी रफ्तार जारी रही. ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 75,629 की तुलवा में तेजी लेकर 76,000 के स्तर के पार खुला और फिर एक झटके में 729 अंक की छलांग लगाकर 76,421 पर पहुंच गया. 

NSE Nifty की बात करें, तो ये इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ नजर आया है. सोमवार को 380 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ 50 शेयरों वाला निफ्टी अपने पिछली क्लोजिंग 23,440 की तुलना में उछलकर 23,582 पर खुला और फिर 188 अंक की छलांग लगाकर 23,628 पर जा पहुंचा.

ग्लोबल टेंशन का भी असर नहीं
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है और मिडिल ईस्ट टेंशन हाई पर है, इसका असर कच्चे तेल की कीमत पर भी देखने को मिल रहा है, जो 105 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, ग्लोबल टेंशन के बीच मिले-जुले वैश्विक बाजारों के संकेतों के बावजूद भारतीय इंडेक्स गदर मचाए नजर आए हैं. शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1601 कंपनियों के शेयर उछाल के साथ के साथ खुले, तो वहीं 753 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. इसके अलावा 166 कंपनियों के शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा. 

Advertisement

आज इन शेयरों ने मचाया धमाल 
बीते कारोबारी दिन जहां शेयर बाजार में तगड़ी तेजी के पीछे Mukesh Ambani की कंपनी Reliance के शेयर ने बड़ा रोल निभाया, तो वहीं मंगलवार को कई दिग्गज स्टॉक तूफानी तेजी लिए हुए बाजार की रैली को सपोर्ट करते दिखे. इनमें लार्जकैप कंपनियों में शामिल IndiGo Share (3.50%), HDFC Bank Share (2.50%), HUL Share (2%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. तो वहीं Asian Paints Share, Infosys Share भी तगड़ी उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे.

मिडकैप कंपनियों की लिस्ट देखें, तो यहां पर Hindustan Petroleum Share (3.20%), Policy Bazar Share (2.70%), Sundaram Finance Share (2.30%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉल कैप कैटेगरी में Angel One Share (5%), Manappuram Share (3.90%) की तेजी लिए हुए थे. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »