शेयर बाजार (Share Market) में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 500 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुआ. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को दोनों इंडेक्स शुरुआत से अंत तक तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए थे, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ी तनातनी ने इनकी चाल बदल दी. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आए उछाल ने शेयर मार्केट पर दबाव बढ़ाया है.
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी पर ब्रेक
बीते कारोबारी दिन सोमवार को देश के पांच राज्यों में चुनावी नतीजे घोषित होने वाले दिन सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए थे, लेकिन मंगलवार को BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,269 की तुलना में गिरावट के साथ 77,103 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में ये फिसलकर 76,745 तक गिर गया.
सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 24,119 की तुलना में फिसलकर 24,052 पर कारोबार की शुरुआत की और अचानक ये भी 23,000 के आंकड़े के नीचे आ गया. खबर लिखे जाने तक 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 23,949 पर ट्रेड कर रहा था.
ईरान का अटैक, क्या करेंगे ट्रंप?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका और ईरान की तनतनी फिर शुरू हो गई है. ईरान की IRGC का दावा है कि उसने अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइल अटैक किया है. दूसरी ओर UAE ने भी ईरान पर उसके तेल टैंकर पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है. इन हालातों में होर्मुज को लेकर फिर से US-Iran War Tension चरम पर पहुंच गई है.
अमेरिका-ईरान में बढ़ी युद्ध की इस टेंशन का सीधा असर क्रूड की कीमतों पर देखने को मिला है और ये एक बार फिर से तेजी से उछली हैं. इंटरनेशनल मार्केट में Brent Crude Oil Price 114 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है और महंगाई का जोखिम बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इससे शेयर बाजारों का सेंटिमेंट भी गड़बड़ाया है और भारत में भी सेंसेक्स-निफ्टी बिखरे हैं.
सबसे ज्यादा बिखरे ये 10 शेयर
शेयर मार्केट में आई गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कंपनियों में शामिल Bajaj Finance Share 1.50%, Bajaj Finserv Share 1.30%, LT Share 1.25% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल Voltas Share (3%), Muthoot Finance Share (2.60%), Godrej Properties Share (2.45%), GMR Airport Share (2.20%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे.
इसके अलावा स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों पर नजर डालें, तो यहां पर Syngne Share (3%), Manappuram Share (2.50%) और AIIL Share (1.92%) की गिरावट के लेकर कारोबार कर रहे थे.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क