Stock Market Crash: ये 4 कारण... शेयर बाजार में अचानक फिर मची तबाही, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा

Stock Market Crash: गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तबाही मच गई. सेंसेक्स-निफ्टी देखते ही देखते क्रैश हो गए. BSE Sensex तो एक झटके में 900 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया.

Advertisement
शेयर बाजार अचानक हो गया क्रैश. (Photo: ITG) शेयर बाजार अचानक हो गया क्रैश. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर तबाही (Stock Market Crash) का मंजर देखने को मिला है. मामूली गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी के फिसलने का सिलसिला शुरू हुआ और जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. दोपहर 12 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 350 अंक से अधिक का गोता लगाकर 22,300 के नीचे आ गया. बाजार में आए इस भूचाल के बीच Reliance, ITC, Adani Ports, IndiGo जैसे बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. 

Advertisement

Sensex-Nifty अचानक बिखरे
शेयर मार्केट में गुरुवार को कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,638 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर ओपन हुआ, लेकिन फिर अचानक इसके टूटने की रफ्तार तेज होती चली गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 1000 अंक से ज्यादा फिसलकर 71,634 के लेवल पर आ गया था. 

बात एनएसई निफ्टी की करें, तो ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए बिखरता चला गया. NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 22,603 के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 22,599 पर कारोबार शुरू किया और फिर अचानक इसमें गिरावट भी तेज हो गई. ये इंडेक्स 331 अंक फिसलकर 22,272 के लेवल पर आ गया.

बाजार में भूचाल के बड़े कारण
Share Market Crash के पीछे के बड़े कारणों की बात करें, तो इनमें पहला कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आया उछाल माना जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत (Brent Crude Oil Price) करीब 2 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ फिर 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया. तेल में उबाल से महंगाई का जोखिम गहराने लगा है और इससे बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है. 

Advertisement

गिरावट का दूसरा बड़ा कारण RBI Repo Rate का फैसला माना जा सकता है, जिसके बाद कई बैंकों ने अपना लोन महंगा कर दिया है. PNB, BoB से लेकर इंडियन बैंक तक ने ग्राहकों को झटका दिया है. रेपो रेट को 5.25% से 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% किया गया है, इसके अलावा आरबीआई ने आगे और रेट हाइक के संकेत भी दिए हैं. इससे बाजार का मूड खराब नजर आ रहा है. 

अन्य कारणों की बात करें, तो तीसरा विदेशी निवेशकों द्वारा की जाने वाली बिकवाली का साफ असर भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर देखने को मिला. बीते कारोबारी दिन FII ने भारतीय शेयर बाजार से 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सेल की थी. वहीं चौथा कारण एशियाई बाजारों में गिरावट है, Japan Nikkei करीब 1000 अंक फिसला, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक, जबकि साउथ कोरिया का KOSPI करीब 3 फीसदी क्रैश हो गया. 

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी क्रैश (Gift Nifty Crash) हो गया और खबर लिखे जाने तक 250 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. 

RIL से Adani Port तक बिखरे शेयर
शेयर बाजार क्रैश के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल ITC Share (4%), Adani Ports Share (3.98%), IndiGo Share (2.80%), PowerGrid Share (2.75%), Reliance Share (2.70%), BEL Share (2.50%) की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. 

Advertisement

मिडकैप कैटेगरी में Paytm Share (5.50%), TI India Share (4.60%), Hindustan Petroleum Share (4%), Suzlon Share (3.90%), Policy Bazar Share (3.36%), Glenmark Share (3.20%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप कैटेगरी में नजर दौड़ाएं, तो यहां पर AGIS Share (5.20%), Redington Share (4.70%) और Ujjivan Small Finance Bank Share (4.50%) टूट गया. 

(नोट: शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »