Stock Market All Time High: निफ्टी के बाद सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, 1000 अंक उछला... IT  शेयरों में जोरदार तेजी

आईटी सेक्‍टर के शेयरों में जोरदार तेजी के कारण आज शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. सेंसेक्‍स ने आज 1000 अंक की उछाल दर्ज की, जबकि निफ्टी ने भी नया मुकाम हासिल किया.

Advertisement
सेंसेक्‍स-निफ्टी ने रचा इतिहास सेंसेक्‍स-निफ्टी ने रचा इतिहास

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 12 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

सुबह की शानदार शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने आज इतिहास रच दिया. निफ्टी (Nifty50) और सेंसेक्‍स (Sensex) आज अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. NSE निफ्टी इंडेक्‍स करीब 260 अंक या 1.20% से ज्‍यादा उछाल के साथ 21,928 लेवल को टच कर गया. वहीं सेंसेक्‍स में 1000 अंकों की तेजी आई, जिससे यह अपने लाइफटाइम हाई लेवल 72,720.96 पर पहुंच गया. आईटी सेक्‍टर में जोरदार तेजी के कारण शेयर बाजार ने आज नया मुकाम हासिल किया. 

Advertisement

शुक्रवार सुबह निफ्टी 21,773.55 पर खुला था. निफ्टी 50 इंडेक्‍स 1.20 फीसदी के उछाल के साथ 21,908 पर बंद हुआ. वहीं Sensex आज शुरुआती कारोबार में 72,148.07 पर खुला था और कारोबार बंद होने तक सेंसेक्‍स 931.90 अंक या 1.30% बढ़कर 72,653.08 पर था. 

IT शेयरों में रही जोरदार तेजी 
आईटी सेक्‍टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे आने के बाद इंफोसिस, टीसीएस,  विप्रो और HCL जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इंफोसिस 8.08 फीसदी उछलकर 1,615 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. वहीं विप्रो 3.97% चढ़कर 466 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी TCS 3.92% बढ़कर 3881 रुपये और 4.65% उछाल के साथ 1,553.90 रुपये पर था. निफ्टी IT इंडेक्‍स 5.14 फीसदी चढ़कर 36,521.70 पर बंद हुआ.

निवेशकों की बढ़ी दौलत 
शेयर बाजार (Stock Market) में शानदार तेजी के कारण सेंसेक्‍स के मार्केट कैप में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला. सेंसेक्‍स का मार्केट कैप गुरुवार को 370.47 लाख करोड़ रुपये की तुलना में शुक्रवार को 373.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. ऐसे में निवेशकों की वेल्‍थ में 2.77 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.

Advertisement

15% तक उछले ये स्‍टॉक
शेयर बाजार के रिकॉर्ड हाई की वजह से अवंती फीड्स, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, इंफीबीम एवेन्यूज, इंफोसिस, सोनाटा सॉफ्टवेयर, एक्लेरक्स, आईआरएफसी, यूनियन बैंक, वैभव ग्लोबल और बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयरों में 15 फीसदी तक की उछाल हुई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »