Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62367 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (सोमवार) यानी सप्ताह के पहले ही दिन सोना सस्ता होकर 61872 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold Price Today Gold Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 दिसंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सोना 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 61872 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 73674 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62367 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (सोमवार) सुबह सस्ता होकर 61872 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और सस्ता सस्ते हुए हैं.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61624 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 56675 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46404 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 36196 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

  शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     62367 61872 495 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      62117 61624 493 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      57128 56675 453 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      46775 46404 371 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      36485 36196 289 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      74273 73674 599 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »