सोना-चांदी हुआ महंगा, 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 51 हजार के पार, सिल्वर का भी बढ़ा रेट

Gold-Silver Price Today: 7 मई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत 2 लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. आइए जानते हैं सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट.

Advertisement
22 कैरेट सोन 1 लाख 38 हजार तो चांदी की कीमत फिर 2 लाख 51 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG) 22 कैरेट सोन 1 लाख 38 हजार तो चांदी की कीमत फिर 2 लाख 51 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 7 मई 2026 को  22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी बुधवार (6 मई) सुबह 1 लाख 37 हजार रुपये था.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 07 मई 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना भी अब 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. 

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है. चांदी का भाव 2 लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते दिन शाम के समय 2 लाख 46 हजार रुपये प्रति किलो था.

बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     150860 151237 377 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      150256 150631 375 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      138188 138533  345 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      113145 113428 283 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88253 88474 221 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      249067 251385
2318 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

Advertisement

बीते दिन यानी 6 मई को सुबह के वक्त क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट सोने का रेट- 150636

22 कैरेट सोने का रेट-  137983

चांदी का रेट- 246333

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement