आंखों के सामने डूब रहा है निवेशकों का पैसा, सेंसेक्स 1750 अंक टूटा, ये दो वजहें

शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है, एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार (Share Market) में भूचाल से निवेशकों का धैर्य जवाब देने लगा है.

Advertisement
शेयर बाजार में गिरावट जारी शेयर बाजार में गिरावट जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST
  • PSU बैंक इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट
  • 18 अक्टूबर-2021 को सेंसेक्स 62 हजार के करीब पहुंचा था

शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है, सोमवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार (Share Market) में भूचाल से निवेशकों का धैर्य जवाब देने लगा है. BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. 

दरअसल, ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली से भारतीय बाजार में गिरावट हावी है, सोमवार को दोपहर 1 बजे सेंसेक्स (Sensex) 3 फीसदी यानी करीब 1750 अंक ज्यादा टूटकर 55 हजार के करीब पहुंच गया. वहीं निफ्टी 550 अंक गिरकर 16 हजार 400 के करीब पहुंच गया. निफ्टी (Nifty) में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. 

Advertisement

सभी सेक्टर्स में बिकवाली

इस बीच सरकार कंपनी हो, या फिर प्राइवेट सभी के शेयरों में बिकवाली हावी है. PSU बैंक इंडेक्स में 4% से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार में यह गिरावट कब थमेगी, इसको लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है.

दरअसल, पिछले साल मार्च में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों को इस भूचाल सामना नहीं हुआ था, अप्रैल-2020 से शेयर बाजार में एकतरफा रैली देखी गई है. लगातार तेजी पर बेक्र अक्टूबर 2021 में लगा. 18 अक्टूबर-2021 को सेंसेक्स 62 हजार के करीब पहुंचा था, वहीं निफ्टी ने 16600 के स्तर को पार किया था. लेकिन उसके बाद से बाजार लगातार गिर रहा है. 

18 अक्टूबर से बाजार में गिरावट जारी 

निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से करीब 2200 अंक टूट चुका है. जबकि सेंसेक्स में 7000 अंकों का कट लग चुका है. गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ साल के दरम्यान रिटेल निवेशक तेजी से बाजार से जुडे़ हैं. लेकिन अब इस गिरावट से वे परेशान हैं. हर रोज निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है. 

Advertisement

एशियन मार्केट के साथ-साथ यूरोप के मार्केट में भी गिरावट हावी है. वहीं भारतीय बाजार में इस महीने FPI अब तक बिकवाल बने हुए हैं. एफपीआई ने 26,687.46 करोड़ रुपये की इक्विटी की बिक्री की है. एफपीआई ने सिर्फ बीते सप्ताह में ही 10,452.27 करोड़ रुपये की बिकवाली कर दी. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदार बने हुए हैं. डीआईआई ने पिछले सप्ताह 6,341.14 करोड़ रुपये और इस महीने अब तक 20,041.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »