Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें अपडेट, ऐसे चेक करें अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

Petrol-Diesel Rates Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में उछाल के बीच देश भर में नवंबर से वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.

Advertisement
Petrol-Diesel Price continue Stable Today 8 Feb 2022: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर Petrol-Diesel Price continue Stable Today 8 Feb 2022: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल
  • राष्ट्रीय स्तर पर नवंबर 2021 से स्थिर पेट्रोल-डीजल का भाव

IOCL Updates, Petrol-Diesel Price Today 8th Feb 2022: तेल कंपनियों ने आज यानी 8 फरवरी 2022 के पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें नवंबर 2021 से स्थिर हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चुनावी मौसम के बीच देश भर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव में स्थिरता बनी है.

Advertisement

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर चल रही हैं. ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में इजाफा नहीं हुआ है. 03 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद से अभी तक पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का भाव स्थिर है. 

Today Petrol Price in Delhi: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के कीमतें
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी 2022 को पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

Today Petrol-Diesel Rates: प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

Advertisement
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

SMS से ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पटना 105.92     91.09
नोएडा     95.51     87.01
लखनऊ 95.28     86.80


प्रतिदिन अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement