पूर्व वित्त सचिव का खुलासा- निर्मला सीतारमण से नहीं थे अच्‍छे संबंध, इसलिए देना पड़ा इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शनिवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अच्छे संबंध नहीं थे.

Advertisement
पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव ने बड़ा बयान दिया है पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव ने बड़ा बयान दिया है

aajtak.in

  • नई द‍िल्‍ली ,
  • 31 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST
  • जुलाई 2019 में वित्त मंत्रालय से हुआ ट्रांसफर
  • बिजली मंत्रालय में स्थानातंरित किया गया था
  • इसके बाद VRS के लिए आवेदन किया था

पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने वित्‍त मंत्रालय से अचानक इस्‍तीफे पर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, और यही वजह है कि उन्‍होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद से इस्तीफा दिया और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस ली थी. आपको यहां बता दें कि सुभाष चंद्र गर्ग को जुलाई 2019 में वित्त मंत्रालय से बिजली मंत्रालय में स्थानातंरित किया गया था, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था और उन्हें 31 अक्टूबर 2019 को कार्यमुक्त कर दिया गया. 

Advertisement

सुभाष चंद्र गर्ग ने एक ब्लॉग में लिखा, ‘‘निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के एक महीने के भीतर ही जून 2019 में वित्त मंत्रालय से मेरे स्थानांतरण पर जोर देना शुरू कर दिया. ’’ उन्होंने आगे बताया कि नई वित्त मंत्री के साथ मेरे अच्छे और परिणामदायक संबंध नहीं थे और मैं वित्त मंत्रालय के बाहर कहीं काम करना नहीं चाहता था. यही वजह है कि समय से पहले ही मैंने इस्‍तीफा दे दिया. 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी थीं.

जेटली से थे अच्‍छे संबंध 
इससे पहले वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली के साथ सुभाष चंद्र गर्ग के अच्छे संबंध थे, और गर्ग ने अपने ब्लॉग में उनकी तारीफ भी की है. हालांकि, नई वित्त मंत्री के साथ उनका वैसा तालमेल कायम नहीं रह सका. गर्ग ने ब्लॉग में लिखा, ‘‘यह बहुत पहले ही साफ हो गया कि उसके साथ काम करना काफी मुश्किल होने वाला था... वह मेरे प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त थीं.वह मेरे साथ काम करने में सहज नहीं थीं.’’ 

Advertisement

इन मुद्दों पर हुए मतभेद 
सुभाष चंद्र गर्ग ने आगे कहा कि आरबीआई के आर्थिक पूंजीगत ढांचे, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की समस्याओं के समाधान के लिए पैकेज, आंशिक क्रेडिट गारंटी योजना और गैर बैंकों के पूंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनके साथ गंभीर मतभेद भी सामने आने लगे. उन्होंने आगे कहा, ‘‘जल्द ही हमारे व्यक्तिगत संबंधों में खटास आ गई, और साथ ही आधिकारिक कामकाजी संबंध भी काफी अनुत्पादक हो गए.’’

देखें: आजतक LIVE TV 

गर्ग ने कहा कि ऐसे हालात में उन्होंने काफी पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सरकार के बाहर व्यापक आर्थिक सुधार के लिए काम करने का फैसला कर लिया था, हालांकि वह पांच जुलाई 2019 को पेश किए जाने वाले आम बजट की तैयारियों तक रुके रहे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »