शेयर बाजार (Stock Market) में अपने निवेशकों को मालामाल करने वाले मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट लंबी है. इनमें से कुछ ने लॉन्गटर्म में पैसे लगाने वालों को अमीर बनाया है, तो वहीं कुछ Multibagger Stocks ऐसे हैं, जो बेहद कम समय में ही निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन बन गए. ऐसा ही एक छुटकू शेयर है डिफेंस सेक्टर की कंपनी जेटीएल डिफेंस का शेयर (JTL Defence Stock), जो सालभर में ही 7 रुपये से 570 रुपये के पार पहुंच गया.
सालभर में 7 रुपये से ₹570 के पार
Multibagger JTL Defence Share अपने निवेशकों पर कैसे पैसों की बारिश करने वाला स्टॉक साबित हुआ है, इसका अंदाजा सिर्फ इसके प्राइस (JTL Defence Share Price) को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है. दरअसल, सालभर पहले यानी 27 अक्टूबर 2025 को जीटीएल के एक शेयर की कीमत महज 7.14 रुपये पर ट्रेड कर रही थी, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लोअर सर्किट के बावजूद 583.10 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को ओपनिंग के साथ गिरकर 571 रुपये पर आ गया. इस शेयर का 52 वीक का हाई 924 रुपये है.
1 लाख बने 80 लाख रुपये
जेटीएल डिफेंस शेयर के प्राइस में एक साल में आए इस बदलाव के आधार पर देखें, तो निवेशकों को इस अवधि में 8066 फीसदी का जोरदार मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. यानी अगर किसी निवेशक ने 7 रुपये के भाव पर कंपनी के स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और अब तक उसे होल्ड रखा होगा, तो उनकी रकम बढ़कर 81,66,000 रुपये हो गई होगी.
6 महीने में ही पैसा डबल
ये एक स्मॉलकैप कंपनी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (JTL Defence Market Cap) 613.79 करोड़ रुपये है, लेकिन इसका शेयर अपने निवेशकों अमीर बनाने वाला साबित हुआ है. महज छह महीने के भीतर JTL Defence Stock Price 151 फीसदी बढ़ा है. यानी निवेशकों के लगाए पैसे इस अवधि में दोगुने से ज्यादा हो गए.
इसी साल बदला कंपनी ने नाम
यहां बता दें कि जेटीएल डिफेंस लिमिटेड को पहले आरसीआई इंडस्ट्रीज एंड टेक (RCI Industries & Technologies Limited) के नाम से जाना जाता था. इसी साल अप्रैल महीने के पहले दिन कंपनी का नाम बदला गया है. JTL Defence Limited मुख्य रूप से कॉपर, पीतल और अन्य स्पेशल मेटल्स से बने प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनी है. इनका इस्तेमाल डिफेंस, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक सेक्टर में होता है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क