'थैंक्‍स टू धुरंधर...' मुकेश अंबानी ने कहा, ₹3000Cr की कमाई से टॉप पर Jio स्‍टूडियो

धुरंधर की कमाई के बाद जियो स्‍टूडियोज का रेवेन्‍यू 3000 करोड़ रुपये बढ़ गया है, जिसके बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस के शेयरहोल्‍डर्स को एक लेटर लिखा है और इसकी जानकारी दी है.

Advertisement
जियो स्‍टूडियो की जबरदस्‍त कमाई. (Photo: File/ITG) जियो स्‍टूडियो की जबरदस्‍त कमाई. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) को इंटरटेनमेंट इडस्‍ट्री में बड़ी कामयाबी मिली है. RIL की सालाना रिपोर्ट के तौर पर स्टॉक होल्‍डर्स को लिखे एक लेटर में चेयमैंन मुकेश अंबानी ने कहा कि धुरंधर फ्रैंचाइज़ी ने विश्व स्तर पर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्‍यू हासिल किया है और जियो स्‍टूडियो का टॉप पर पहुंचा दिया है. 

उन्होंने कहा कि इसने भारत के बॉक्स ऑफिस का 40%+ हिस्सा हासिल किया है. धुरंधर फिल्‍म को आरआईएल की प्रोडक्‍शन हाउस फर्म Jio स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया था. एक अनुमान के मुताबिक, धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज, दोनों फिल्मों की लागत करीब 350 करोड़ रुपये थी. 

Advertisement

अंबानी ने कहा कि जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनाने का अनूठा गौरव हासिल किया है, जिसमें 2024 में स्त्री 2, 2025 में धुरंधर और 2026 में धुरंधर: द रिवेंज शामिल हैं. यह निरंतर ग्रोथ को दिखाता है. 

धुरंधर ने दिलाई बड़ी पहचान 
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने रिकॉर्ड तोड़ जासूसी एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर फ्रैंचाइजी) रिलीज कीं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस, रिलीज रणनीति, कमर्शियल मॉडल और कस्‍टमर्स एड करने के नए मानदंड स्थापित किए. 

पहला पार्ट पिछले दिसंबर में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट इस मार्च में रिलीज हुआ. उन्होंने अपने लेटर में कहा कि दुनिया में, भारत की तो बात ही छोड़िए, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी फिल्म फ्रेंचाइज को दो पार्ट में बनाया, फंडिंग किया और फिल्माया गया हो और इतनी कम समय में रिलीज किया गया हो.

Advertisement

पहले पार्ट ने ही मचा दी थी धूम 
अंबानी ने कहा कि Jio स्‍टूडियो ने कहानी कहने और उसे दिखाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है और इतिहास रचा है. पहले पार्ट ने अकेले ही अभी तक सबसे ज्‍यादा कमाई करने का रिकार्ड बनाया. पहला पार्ट 15 वीक तक लगातार सिनेमाघरों में धूम मचाई, जब तक कि भारी उम्मीदों के बीच दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में नहीं आया और पुराने रिकॉर्ड टूट नहीं गए. 

अंबानी ने कहा कि आठ सालों में जियो स्टूडियोज ने ऐसी फिल्‍में बनाई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बनाए और दर्शकों से ऐसा कनेक्‍शन बनाया है, जिससे भारतीय सिनेमा की परिभाषा ही बदल गई है. लेटर में आगे कहा गया है कि स्थापना से ही लगातार लाभ कमाते हुए, जियो स्टूडियोज ने रचनात्मकता, व्यापकता और नवाचार का प्रतिनिधित्व करते हुए खुद को नंबर 1 कंटेंट स्टूडियो के रूप में मजबूती से स्थापित किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »