शेयर बाजार में अचानक से बड़ी गिरावट आई है. सुबह दबाव में खुले मार्केट में अब बिकवाली और भी हावी हो चुकी है, जिस कारण सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक टूट चुके हैं. लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली दिख रही है. खासकर IT शेयरों में हैवी गिरावट है. निफ्टी आईटी 5.73 फीसदी या 1700 अंक से ज्यादा गिरा है.
IT शेयरों में TCS के शेयर 8.74 फीसदी गिरकर 2231 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह जुलाई 2020 के बाद से सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था. इंफोसिस के शेयरों में 4.19 फीसदी की गिरावट आई है. HCL Tech के शेयर भी 4.84 फीसदी गिरकर 1183 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. Wipro के शेयरों में 3.67 फीसदी की गिरावट आई है और यह 202 रुपये पर आ चुका है.
प्रेसिस्टेंट सिस्टम के शेयरों में 6 फीसदी की गिरावट रही है. कोफोर्ज के शेयरों में 6.30 फीसदी की गिरावट आई है. Mphasis के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है और यह 2,239 रुपये पर कारोबार कर रहा है. LTM के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट रही है. 3 जून को दोपहर 12:30 बजे निफ्टी आईटी 5.7% गिरकर 29,338.3 पर कारोबार कर रहा था.
क्यों आई आईटी कंपनियों में भारी गिरावट?
शेयर बाजार में भारी गिरावट
गौरतलब है कि दोपहर 12.30 बजे दोपहर सेंसेक्स 1,100 अंक या 1.53 प्रतिशत गिरकर 73,506.15 पर आ गया, जबकि निफ्टी 323.20 अंक या 1.38 प्रतिशत गिरकर 23,160.35 पर आ गया. सभी सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिनमें से सभी 16 इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. व्यापक बाजार भी कमजोर बना रहा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में क्रमशः 0.6 प्रतिशत और 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क