Strait of Hormuz Toll: ईरान ने कर दिया खेल... होर्मुज पर बढ़ेगा दबदबा, करने जा रहा ये काम

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान होते ही ब्रेंट क्रूड के दाम 15 फीसदी तक गिर गए, लेकिन अब ईरान ने एक नई चाल चल दी है. अब वह होर्मुज से क्रिप्टोकरेंसी में मोटी कमाई कर सकता है.

Advertisement
स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोल वसूलेगा ईरान. (File Photo: ITG) स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोल वसूलेगा ईरान. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्‍ताह के लिए सीजफायर का ऐलान हो चुका है. इस बीच, ईरान ने एक नई चाल चल दी है और दुनिया के सबसे खास तेल आपूर्ति में से एक स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. 

फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट में एक नया दावा किया गया है और कहा गया है कि तेहरान स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर चार्ज लगाएगा और टोल टैक्‍स वसूलेगा. यह चार्ज 1 डॉलर प्रति बैरल का होगा और उससे भी मजेदार बात ये है कि वह ये रकम डॉलर या लोकल करेंसी में नहीं बल्कि क्रिप्‍टोकरेंसी में लेना चाहता है.

Advertisement

यह खबर तब सामने आई है, जब तीन देशों के टकराव से पूरे वेस्‍ट एशिया में तनाव बना हुआ है. हालांकि सीजफायर के ऐलान से जंग रुक गई है, लेकिन ईरान किसी भी सूरत में समुद्री रास्‍ता, खासकर स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दबदबा कायम रखना चाहता है. 

निगरानी बढ़ेगी और माल की होगी जांच? 
ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्‍पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी के हवाले से FT ने बताया कि ईरान समु्द्री मार्ग के चोकपाइंट से गुजरने वाले सभी जहाजों की निगरानी करना और एक नियम बनाना चाहता है. इस योजना में मार्ग की अनुमति देने से पहले हर टैंकर के माल की जांच की जा सकती है. 

हुसैनी ने कहा कि ईरान को जलडमरूमध्य से आने-जाने वाले जहाजों पर नजर रखनी होगी ताकि यह तय हो सके कि इन दो हफ्तों का इस्तेमाल हथियारों की आवाजाही के लिए न किया जाए. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि जहाजों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, क्योंकि ईरान किसी भी तरह की जल्‍दबाजी नहीं करना चाहता है. 

Advertisement

बिटकॉइन में ले सकता है पेमेंट
नए प्रस्‍ताव के तहत टैंकरों को ईमेल के माध्यम से माल की जानकारी देनी होगी. इसके बाद अधिकारी 1 डॉलर प्रति बैरल का शुल्क तय करेंगे, जिसका भुगतान बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी में किया जाएगा. होसैनी ने बताया कि जहाजों को भुगतान पूरा करने के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा. 

जहाजों के लिए नई वॉर्निंग
खाड़ी में जहाजों को नई चेतावनी भी दी गई है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, टैंकरों को रेडियो प्रसारण के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि बिना पहले अनुमति के गुजरने का प्रयास करने वाले किसी भी जहाज को सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. प्रसारण में कहा गया कि अगर कोई भी जहाज बिना अनुमति के होर्मुज से गुजरने की कोशिश करता है, तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement