US-Iran डील पर आया ये अपडेट, फिर तेजी से चढ़े सोना-चांदी के दाम, जानें नए रेट्स

सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, क्‍योंकि ईरान और अमेरिका के बीच अनिश्‍चि‍तता बनी हुई है. वहीं डॉलर इंडेक्‍स में भी कमजोरी दिख रही है.

Advertisement
सोने और चांदी की कीमतों में क्‍यों आई तेजी? (Photo: File/ITG) सोने और चांदी की कीमतों में क्‍यों आई तेजी? (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा रही है. सोमवार को मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव दिन के उच्‍च स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे. सोना 1400 रुपये या 1 फीसदी चढ़कर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी तेजी आई थी. 

एमसीएक्‍स पर चांदी की कीमत 4500 रुपये या 2 फीसदी चढ़कर करीब 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर थी. सोना और चांदी में यह तेजी तब आई है जब स्विजरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच जंग और होर्मुज को लेकर बातचीत हो रही है. उम्‍मीद की जा रही है कि इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच जंग रोकने और होर्मुज को पूरी तरह से खोलने पर सहमति बन सकती है. 

Advertisement

फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी हुई है, जिसमें दोनों देश स्विट्जरलैंड में पहले दौर की वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अंतिम समझौते के लिए 60 दिन के रोडमैप पर सहमत हुए. इस रोडमैप के तहत दोनों देश होमुर्ज को दोबारा बंद नहीं होने देने और अन्‍य बातों पर चर्चा करेंगे. साथ ही प्रयास करेंगे कि दोनों देशों के बीच दोबार कभी टकराव ना हो. पहले दौर के सफल बातचीत के बाद सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है.  इसके अलावा, सोने और चांदी के भाव में तेजी के कुछ और भी कारण हैं. 

इन वजहों से भी आई सोने-चांदी के भाव में तेजी

  • सुरक्षित निवेश: वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है, जिससे इन असेट की कीमतों को सपोर्ट मिला है और सोने चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. 
  • डॉलर में कमजोरी: अमेरिकी डॉलर में नरमी आने से सोना और चांदी अन्‍य करेंसी की तुलना में ज्‍यादा सस्‍ते दिख रहे हैं. साथ ही डॉलर के कमजोर होने से सोने-चांदी में निवेश की डिमांड बढ़ती है. इसी कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम में तेजी
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है. स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.4% की तेजी देखी गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. वहीं सोने के दाम में 1 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है और 4200 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. 

Advertisement

(नोट- किसी भी असेट में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »