Tim Cook Networth: $4 ट्रिलियन की कंपनी... 15 साल CEO, जानिए एप्पल से हट रहे टिम कुक की नेटवर्थ

Tim Cook ने Apple में 28 साल का समय बिताया है और करीब 15 साल से CEO के रूप में कंपनी की कमान संभाली है. उनके नेतृत्व में एप्पल 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी.

Advertisement
टिम कुक के पास एप्पल में 30 लाख से ज्यादा शेयर. (Photo: Reuters) टिम कुक के पास एप्पल में 30 लाख से ज्यादा शेयर. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की लिस्ट में टॉप रैकिंग में शामिल एप्पल से बड़ी खबर आई है. 4 ट्रिलियन डॉलर की इस कंपनी की कमान संभालने वाले टिम कुल अपने पद से हटने जा रहे हैं. उन्होंने करीब 28 साल एप्पल में बिताए हैं और Apple CEO के रूप में लगभग 15 साल कंपनी का नेतृत्व कर इसे बुलंदियों पर पहुंचाया है. उनकी जगह अब Apple की कमान जॉन टर्नस संभालने वाले हैं. आइए जानते हैं कि टिम कुक की नेटवर्थ (Tim Cook Networth) के बारे में...

Advertisement

1998 में एप्पल में कुक की एंट्री 
Tim Cook ने एप्पल में साल 1998 में एंट्री ली थी. इससे पहले वे IBM करीब 12 साल से काम कर रहे थे. Apple  में करियर की शुरुआत में ऑपरेशन और सप्लाई चेन का काम संभालने वाले टिम कुक बाद में चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर बने और 2011 में स्टीव जॉब्स द्वारा हेल्थ इश्यू के चलते पद छोड़ने के बाद वे कंपनी के सीईओ बन गए. 

सीईओ के रूप में एप्पल को आगे बढ़ाने का काम किया और इसे दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में ला खड़ा किया. अब कुक अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़कर जाने वाले हैं. 

इतनी है Tim की नेटवर्थ
जहां एक ओर टिम कुक के नेतृत्व में Apple की मार्केट वैल्यू में ताबड़तोड़ उछाल आया, तो इन बल्कि Tim Cook Networth में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसके अनुसार टिम कुक की वास्तविक कुल संपत्ति करीब 2.9 अरब डॉलर (27,124 करोड़ रुपये) है. 

Advertisement

टिम कुक की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एप्पल के शेयरों से जुड़ा है. कुक के पास एप्पल के 30 लाख से ज्यादा शेयर हैं. हालांकि, इतनी स्टेहोल्डिंग (Tim Cook Stakeholding In Apple) के बाद भी उनकी कंपनी में महज 1 फीसदी के आसपास हिस्सेदारी है. पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने 10 लाख डॉलर से अधिक मूल्य के शेयर बेचकर अपनी निजी संपत्ति में और इजाफा किया है.

कुक के हाथ कमान, कंपनी की उड़ान
टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल ने तगड़ी ग्रोथ हासिल की है. उनके कार्यकाल के दौरान Apple Market Value करीब 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर हो गई. सालाना रेवेन्यू 2011 में 108 अरब डॉलर था, जो बढ़ते हुए बीते साल 2025 में 416 अरब डॉलर को पार कर गया. Apple सीईओ का पद छोड़ने के बाद भी 65 साल के टिम कुक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement