सालों में Amazon ने हासिल किया ये मुकाम... अब खत्‍म, इस कंपनी ने चौंकाया!

एलॉन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने अमेजॉन को भी पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. मगंलवार को इसके शेयरों में 14 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी के बाद ये कारनामा हुआ है.

Advertisement
दुनिया की पांचवीं बड़ी कंपनी बनी स्‍पेसएक्‍स. (Photo: AI generated) दुनिया की पांचवीं बड़ी कंपनी बनी स्‍पेसएक्‍स. (Photo: AI generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

एलॉन मस्‍क की कंपनी SpaceX की अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग के बाद अब कंपनी ने एक और कीर्तिमान हासिल कर दिया है. स्‍पेसएक्‍स दुनिया की 5वीं सबसे वैल्‍यूएबल कंपनी बन चुकी है. इसने अमेजॉन को भी पीछे छोड़ दिया है. मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अमेजॉन साल 2020 से ही दुनिया के टॉप 5 कंपनियों में शामिल रहा है, लेकिन आज ये टॉप 5 की लिस्‍ट से बाहर हो चुका है.  

Advertisement

यह कमाल तब हुआ, जब एलॉन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के शेयरों में मंगलवार को 14 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखने को मिली, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अमेजॉन से आगे निकल गया और कुछ देर के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी ऊपर चला गया. अभी भी वॉल स्‍ट्रीट पर निवेशकों का इस शेयर पर विश्‍वास भरा हुआ है और निवेशकों खूब खरीदारी कर रहे हैं. 

अंतरिक्ष और AI के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के शेयर का भाव आखिरी बार 220 डॉलर था, जो दिनभर में 14.3% बढ़कर इसके आईपीओ प्राइस 135 डॉलर से 62% से अधिक हो गया था. इस स्तर पर, स्पेसएक्स का प्राइस लगभग 2.85 ट्रिलियन डॉलर था, जिससे यह दुनिया की पांच सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बन गई और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी आई. 

Advertisement

एक समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ दिया था पीछे
इस तेजी के चलते SpaceX, Amazon से आगे निकल गई, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.64 ट्रिलियन डॉलर है. कंपनी ने कुछ समय के लिए Microsoft को भी पीछे छोड़ दिया, जिसका कैपिटलाइजेशन लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है, लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आई. दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियों का बाजार वैल्‍यू 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बना हुआ है. 

क्‍या सही है कंपनी की वैल्‍यूएशन? 
स्पेसएक्स के शेयरों से जुड़े विकल्पों का कारोबार शुरू होने के साथ ही निवेशकों की रुचि को और बढ़ावा मिला, जिससे बाजार निवेशको को इस लिस्‍टेड स्टॉक पर दांव लगाने का एक नया तरीका मिला. हालांकि, इस तेजी के बाद भी कुछ एक्‍सपर्ट ने यह सवाल उठाया कि इसका वैल्‍यूवेशन जरूरत से ज्‍यादा हाई है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्विसकोट बैंक की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक इपेक ओज़कार्डेस्काया ने कहा कि हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आज के समय में यह वैल्यूएशन भी तर्कसंगत नहीं है. लोग इस उम्मीद में स्पेसएक्स के शेयर खरीद रहे हैं कि दूसरे भी खरीदेंगे और कीमत को और ऊपर ले जाएंगे, यह सिर्फ अटकलबाजी है. 

स्पेसएक्स ने पिछले साल 18.67 बिलियन डॉलर का रेवेन्‍यू और घाटे में चल रही एआई कंपनी एक्सएआई के साथ विलय के बाद 4.94 बिलियन डॉलर का नेट घाटा हासिल किया, जो कि वॉल स्ट्रीट की कई सबसे बड़ी टेक कंपनियों के फाइनेंस नजरएि से बिल्कुल अलग है. 

Advertisement

स्‍पेसएक्‍स का ऑप्‍शन भी लॉन्‍च 
मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयरों पर ऑप्शंस का कारोबार शुरू होने के साथ ही निवेशकों की दिलचस्पी को एक और बढ़ावा मिला. हालांकि, एक्‍सपर्ट्स ने निवेशकों को स्‍पेसएक्‍स को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि शॉर्ट टर्म में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा फंस भी सकता है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »