ये हैं देश की टॉप-10 कंपनियां, मार्केट कैप में रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर-1

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,90,032.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रहीं.

Advertisement
टॉप-10 कंपनियों का लेखा-जोखा टॉप-10 कंपनियों का लेखा-जोखा

aajtak.in

  • ,
  • 29 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ
  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 13,76,102 करोड़ रुपये
  • इंफोसिस और HDFC के मार्केट कैप में गिरावट

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,90,032.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रहीं.

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और विप्रो के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. वहीं इन्फोसिस और HDFC का बाजार मूल्यांकन घट गया.

Advertisement

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 60,183.57 करोड़ रुपये बढ़कर 13,76,102.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 51,064.22 करोड़ रुपये बढ़कर 14,11,635.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,651.18 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,57,407.68 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का 18,518.27 करोड़ रुपये के उछाल से 4,20,300.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,215.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,29,231.64 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,361.63 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,84,858.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

समीक्षाधीन सप्ताह में विप्रो का बाजार मूल्यांकन 8,218.89 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,47,851 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 4,819.29 करोड़ रुपये की छलांग के साथ 3,68,006.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Advertisement

इस रुख के उलट इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,053.22 करोड़ रुपये घटकर 7,24,701.90 करोड़ रुपये पर और HDFC का 738.75 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,90,991.24 करोड़ रुपये पर आ गया.

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही, उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »