ऑफिस है या रिजॉर्ट! हो जाएंगे कन्फ्यूज़,जाने के लिए हमेशा Excited रहते हैं Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी कंपनी के एक ऑफिस की तस्वीरें शेयर की है. आप भी जब इन तस्वीरों को देखेंगे तो कन्फ्यूज हो जाएंगे कि ये ऑफिस है या कोई रिजॉर्ट..

Advertisement
ऑफिस है या रिजॉर्ट, हो जाएंगे कन्फ्यूज़ ऑफिस है या रिजॉर्ट, हो जाएंगे कन्फ्यूज़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST
  • महिंद्रा ने रीट्वीट की प्रताप बोस की तस्वीरें
  • टाटा मोटर्स से जुड़े रहे हैं प्रताप बोस
  • बोस ने डिजाइन किया महिंद्रा का नया लोगो

आनंद महिंद्रा ट्विटर (Anand Mahindra) पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी डे-2-डे लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. आज उन्होंने अपनी कंपनी के एक ऐसे ऑफिस की फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि ये काम करने की जगह है या आराम करने की...

मुंबई में महिंद्रा ऑटो का डिजाइन स्टूडियो (Photo : Twitter)

महिंद्रा कर रहे बोर्ड मीटिंग
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) किया है कि वह अपनी कंपनी के ऑटो डिजाइन स्टूडियो (Mahindra Auto Design Studio Mumbai) जाने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. आज वह अपनी कंपनी के बोर्ड मेंबर्स के साथ यहां मीटिंग करने वाले हैं और कई प्रोडक्ट्स का रिव्यू भी करेंगे. 

Advertisement

प्रताप बोस ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल आनंद महिंद्रा ने प्रताप बोस की तस्वीरों को रीट्वीट किया है. प्रताप बोस महिंद्रा ऑटो में चीफ डिजाइनर हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मुंबई में हमारा महिंद्रा ऑटो स्टूडियो काम करने की एक कूल जगह है. मैं उन लोगों का सम्मान करता हूं जो मुझसे पहले यहां आए, इसे क्रिएटिविटी और डिजाइन के लिए इतनी शानदार जगह बनाया. 

Tata Motors से जुड़े रहे हैं बोस
प्रताप बोस महिंद्रा समूह में आने से पहले टाटा मोटर्स (Tata Motors) में काम कर चुके हैं. महिंद्रा में आने के बाद उन्होंने कंपनी के लिए सबसे पहले उसका नया लोगो डिजाइन किया और उसके बाद Mahindra XUV700 को डिजाइन किया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »