अंबानी भारत के बॉस? मिला सबूत समेत जवाब... क्या US के रियल बॉस मस्क हैं?

स्‍टारलिंक को लेकर एलन मस्‍क की पोस्‍ट वायरल होने के बाद एक विवाद छिड़ गया है. मस्‍क ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंबानी भारत के बॉस हैं? हालांकि, इनकी इस पोस्‍ट पर सबूत के साथ लोगों ने सीधा जवाब दे दिया है.

Advertisement
एलन मस्‍क को लोगों का कड़ा जवाब (Photo: Reuters) एलन मस्‍क को लोगों का कड़ा जवाब (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

बीते दिनों एलन मस्‍क के एक पोस्‍ट ने भारत और अमेरिका में हलचल मचा दी, जिसमें दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति एलन मस्‍क ने भारत में स्‍टारलिंक की एंट्री नहीं होने को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्‍होंने भारत की सरकार से पूछा था कि स्‍टारलिंक का 165 देशों में लाइसेंस मिल चुका है. फिर भारत में क्‍यों नहीं? 

यहां तक तो मस्‍क का लिखना ठीक था, लेकिन उन्‍होंने एक और सवाल उठा दिया कि क्‍या अंबानी भारत के रियल बॉस हैं? इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि भारत में आपका स्वागत है, एलन. तब तक इंतजार करें जब तक आप दूसरे व्यक्ति को नहीं खोज लेते.

Advertisement

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद ये विवाद तेज हो गया है. विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग एलन मस्‍क को याद दिला रहे हैं कि उन्‍हें बचाने के लिए चीन के किन-किन कंपनियों को अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई है. 

क्या एलन मस्क ही USA के असली बॉस हैं? 
एक यूजर ने एलन मस्‍क की पोस्‍ट पर सवाल उठाते हुए कि BYD कारों को भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, UK, यूरोप और 121 देशों में बेचने की इजाजत है. लेकिन टेस्ला की वजह से USA में BYD को इजाजत नहीं है. क्या एलन मस्क ही USA के असली बॉस हैं? 

वहीं एयरटेल और जियो को भी स्‍वतंत्र तौर पर अमेरिका में व्‍यापार करने को लेकर परमिशन नहीं मिली है. यूजर्स ने सभी के साथ एक जैसा बर्ताव हुआ है. एक अन्‍य यूजर ने कहा कि यह बात वह व्यक्ति कह रहा है जिसने यह पक्का किया कि BYD की कारों को U.S. में आने की इजाज़त न मिले, ताकि टेस्ला मार्केट पर कब्ज़ा कर सके. वहीं Huawei पर U.S. में पाबंदी बनी रहे. 

Advertisement

दूसरे यूजर्स ने लिखा कि अमेरिका ने टिकटॉक, Huawei, Hikvision, Xiaomi को भी परमिशन नहीं दी है और सिक्‍योरिटी के कारण इन्‍हें अमेरिका से बैन कर दिया गया है. फिर क्‍या एलन मस्‍क अमेरिका के बॉस हैं? 

गलत मुद्दा उठा रहे मस्‍क? 
एक अन्‍य यूजर ने मस्‍क की पोस्‍ट पर जवाब देते हुए कहा कि मस्‍क को गैरजरूरी विवाद उठाने की जरूरत नहीं है. अमेरिका की ज्‍यादातर टेक कंपनियां भारत में अपना अच्‍छा खासा व्‍यापार कर रही हैं. गूगल, फेसबुक, व्‍हाट्सऐप, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स, यू-ट्यूब, लिंक्‍डइन, Quora, रेडिट और मीडियम आदि. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »