Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

शेयर बाजारों में ग्लोबल क्रैश... भारत, जापान-कोरिया धड़ाम, PAK का तो बुरा हाल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • 1/7

भारत में सोमवार को शेयर बाजार निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा. शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए. BSE Sensex 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो दूसरी ओर NSE Nifty 180 अंक के करीब गिरावट लेकर कारोबार करता दिखा. न सिर्फ भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई, बल्कि दुनिया के तमाम Stock Markets में भूचाल देखने को मिला है. जापान का निक्केई हो, साउथ कोरिया का कोस्पी हो या फिर ब्रिटेन का FTSE-100, इसके साथ ही पाकिस्तान के शेयर बाजार का तो सबसे बुरा हाल नजर आया. (Photo: AI Generated)

  • 2/7

सेंसेक्स-निफ्टी में खुलते ही बड़ी गिरावट
सबसे पहले बात करते हैं भारतीय शेयर बाजार की, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,151.45 की क्लोजिंग के बाद सोमवार को खुलते ही 600 अंकों से ज्यादा फिसलकर 77,542 पर आ गया और दोपहर 1 बजे तक ये 700 अंक से ज्यादा फिसल गया. वहीं निफ्टी इंडेक्स शुक्रवार के बंद 24,334 की तुलना करीब 180 अंक टूटकर 24,135 तक फिसल गया. (Photo: ITG)

  • 3/7

गिफ्ट निफ्टी दिखा रहा था रेड सिग्नल 
भारतीय शेयर बाजार का सेंटीमेंट खराब करने में एशियाई बाजारों में आई गिरावट का बड़ा रोल रहा. खासतौर पर सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) खुलते ही 100 अंक का गोता लगा गया और फिर इसमें गिरावट तेज होते चली गई. खबर लिखे जाने तक ये 262 अंक फिसलकर 24,113 पर कारोबार कर रहा था. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/7

जापान का शेयर बाजार बिखरा
एशियाई बाजारों में गिरावट पर नजर डालें, तो सोमवार का दिन जापान से कोरिया तक के शेयर बाजारों के लिए बुरा साबित हुआ. Japan Nikkei Index शुरुआती कारोबार में पिछले बंद 66,835 की तुलना में गिरकर 62,704 तक आ गया था और फिर तेज रिकवरी के बाद भी 64,141 पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: Reuters)

  • 5/7

KOSPI भी बिखरता चला गया
साउथ कोरिया के बाजार पर नजर डालें, तो KOSPI Index अपने पिछले बंद 6820 की तुलना में गिरावट लेकर 6643 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही देर में फिसलकर 6472 के लेवल तक आ गया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक ये इंडेक्स भी रिकवरी के बावजूद 4.46 फीसदी टूटकर 6510 पर कारोबार कर रहा था. (Photo: Reuters)

  • 6/7

Pakistan के शेयर बाजार का बुरा हाल
इन तमाम शेयर बाजार के अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का शेयर मार्केट भी बुरी तरह क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) हो गया. इसमें 1700 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में ही KSE-100 Index 1,73,636 तक टूट गया. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/7

शेयर बाजारों में गिरावट के कारण
अगर बात करें, भारत, पाकिस्तान, साउथ कोरिया और जापान समेत अन्य शेयर बाजारों में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे के कारणों की, तो इसके तार सीधे अमेरिका-ईरान के बीच जारी मिडिल ईस्ट युद्ध से जुड़े हुए हैं. दरअसल, US-Iran War तेज होती जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और अमेरिका का ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी के ऐलान के बाद दुनिया में तेल-गैस का संकट फिर से गहराने की आशंका बढ़ गई है. वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल जारी है. Brent Crude Price सोमवार को 90 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. (Photo: AI Generated)

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement