Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

बुलेट ट्रेन का ये भव्य स्टेशन, 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी गाड़ी, सरकार का एक और ऐलान

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST
  • 1/8

अगले साल से अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी. इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. अहमदाबाद से मुंबई के बीच 6 स्टेशनों पर बुलेट ट्रेन रुकेगी. दरअसल बुलेट ट्रेन एक सपना था, जो पूरा होने जा रहा है. अहमदाबाद से मुंबई के बीच 15 अगस्त 2027 से बुलेट ट्रेन चलेगी.

  • 2/8

अहमदाबाद-मुंबई के अलावा 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की भी अब चर्चा होने लगी है. सरकार इसे विकसित करने की तैयारी में है. देश भर में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भविष्य में लगभग 4,000 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने की तैयारी है.  (Photo: PTI)

  • 3/8

350 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड
इसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रमुख आर्थिक, व्यापारिक, औद्योगिक और टूरिज्म स्पॉट्स जैसे कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, वाराणसी को आपस में तेज रफ्तार से जोड़ना है. इन सभी नए कॉरिडोर को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम डिजाइन स्पीड को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जबकि ट्रेनों का कमर्शियल संचालन लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा. ट्रैक, पुल, टनल और सिग्नलिंग सिस्टम सभी इसी गति क्षमता के अनुसार तैयार किए जाएंगे.
 

Advertisement
  • 4/8

प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए सरकार ने स्टैंडर्ड डिजाइन अपनाने का फैसला किया है, यानी सभी 7 कॉरिडोर में पुल, टनल, स्टेशन और एलिवेटेड ट्रैक का स्ट्रक्चर एक तय मानक के आधार पर ही बनेगा. इससे निर्माण कार्य तेजी से होगा, लागत नियंत्रित रहेगी और गुणवत्ता एक समान बनी रहेगी. (Photo: PTI)

  • 5/8

 स्वदेशी डिजाइन पर होगा काम
अब तक भारत के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स (मुंबई-अहमदाबाद) में विदेशी डिजाइन और मानकों पर काफी निर्भरता रही है. लेकिन इस नए मास्टर प्लान के तहत भारत अपने स्वदेशी डिजाइन स्टैंडर्ड विकसित कर रहा है. इससे भारतीय मौसम, जमीन और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार निर्माण करना आसान और किफायती होगा. 

  • 6/8

इन प्रमुख रूट्स का बुलेट ट्रेन से जुड़ाव
प्रस्तावित कॉरिडोरों की बात करें तो दिल्ली – वाराणसी, वाराणसी- पटना- सिलीगुड़ी, मुंबई – पुणे, पुणे – हैदराबाद, हैदराबाद – बेंगलुरु, हैदराबाद – चेन्नई, चेन्नई – बेंगलुरु हैं. इन रूट्स के जरिए उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के आर्थिक और आईटी हब्स को आपस में जोड़ा जाएगा. (Photo: AFP)

Advertisement
  • 7/8

आधुनिक टनल और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी
नए प्लान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है. बेंगलुरु-चेन्नई और दिल्ली-वाराणसी रूट पर लंबी अंडरग्राउंड टनल और सुरंगें बनाई जाएंगी, जिससे शहरों के घने आबादी वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी आसान हो सके. (Photo: PTI)

  • 8/8

मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट के अनुभव का लाभ
भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (मुंबई-अहमदाबाद) से मिले अनुभव, निर्माण तकनीकों और सुरक्षा मानकों का उपयोग इन 7 नए कॉरिडोरों में किया जाएगा. इससे प्रोजेक्ट्स में आने वाली तकनीकी बाधाएं कम होंगी और निर्माण सुरक्षित, टिकाऊ और तेजी से पूरा किया जा सकेगा.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement