Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Celebrity Homes In Goa: 150 साल पुराना... अरशद वारसी का गोवा वाला घर, कोना-कोना शानदार, देखें Photos

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST
  • 1/6

बॉलीवुड फिल्म मुन्नाभाई MBBS के 'सर्किट' कहें या फिर हाल ही में आई वेबसीरीज प्रीतम एंड पेड्रो के इंस्पेक्टर 'Pedro', बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है. उनका गोवा वाला घर (Arshad Warsi Goa Home) इन दिनों चर्चा में है. इस करीब 150 साल पुराने बंगले को उन्होंने रेनोवेट कराके एक लग्जरी विला में तब्दील कर दिया है, जो बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी शानदार नजर आता है. (Photo: Insta/@casazengoa)

  • 2/6

150 साल पुराना बंगला Villa में बदला
Bollywood एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी (Maria Goretti) ने गोवा में 150 साल पुराने पुर्तगाली बंगले को एक नया रूप देते हुए, लग्जरी हेरिटेज कासा जेन विला (CASA ZEN VILLA) में बदल दिया है. सेलिब्रिटी कपल ने इस जर्जर ऐतिहासिक संपत्ति को आलीशान लुक तो दिया है, लेकिन हर कोने में शिल्पकला और आधुनिक इंटीरियर की शानदार झलक दिखती है. (Photo: Insta/@casazengoa)

  • 3/6

5 कमरों वाला आलीशान रिसॉर्ट
Goa में स्थित ये 150 साल पुराना पुर्तगाली बंगला लगभग भुला ही दिया गया था, लेकिन अरशद वारसी ने स्थानीय कारीगरों के साथ मिलकर इसे एक शानदार रिसॉर्ट के रूप में पुनर्जीवित कर दिया है. 5 कमरों वाले इस आलीशान रिसॉर्ट में एक से बढ़कर एक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन ये किसी होटल में कदम रखने से कहीं अधिक इतिहास के एक जीवंत अंश का ऐहसास कराता है. (Photo: Insta/@casazengoa)

Advertisement
  • 4/6

भीड़-भाड़ से दूर, हरा-भरा नजारा
Arshad Warsi Goa Home भीड़भाड़ वाले पर्यटक क्षेत्रों से दूर स्थित है और टूरिस्टों को एक अलग तरह का छुट्टियां बिताने का अनुभव कराता है. एक्टर की ये प्रॉपर्टी सालिगाओ (Saligao) में स्थित है, जिसमें पुर्तगाली शैली की वास्तुकला तो दिखती ही है, बल्कि हरे-भरे बगीचों, स्विमिंग पूल और आम के बाग इसे खास बनाते हैं. (Photo: Insta/@casazengoa)

  • 5/6

पर्यावरण संरक्षण, कला का संगम
150 साल पुरानी इस इमारत को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए घर की छतों पर सौर पैनल लगाए गए हैं. स्थानीय कारीगरों ने इस नया रूप देने में सबसे अहम भूमिका निभाई है, जिनमें कुम्हारों ने विभिन्न रंगों और आकारों के 40 हैंडमेड बर्तन बनाए, वहीं मारिया गोरेटी ने स्वयं कलात्मक बारीकियों को जोड़कर इस स्थान को व्यक्तिगत स्पर्श दिया है. ये विला इस बात को दर्शाता है कि पुराने जर्जर घर भी नए युग के अनुरूप ढाले जा सकते हैं. (Photo: Insta/@casazengoa)

  • 6/6

एक रात का किराया इतना 
पुराने पुर्तगाली बंगले से एक लग्जरी रिसॉर्ट में तब्दील हुए इस घर में एक रात बिताने का किराया (Casa Zen Villa One Night Rent) रिपोर्ट के मुताबिक, 75,000 रुपये है. जो मेहमानों को विरासत से सजे आंतरिक सज्जा, एक निजी पूल और आराम के बजाय इतिहास पर आधारित एक अनूठा ऐहसास दिलाता है. (Photo: Insta/@casazengoa)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement