भारतीय अरबपति (Indian Billionaire) और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का घर किसी महल (Anil Agarwal London Palace) से कम नहीं है. लंदन की ये ऐतिहासिक हवेली जितना बाहर से आलीशान नजर आती है, इसके अंदर भी एक से एक लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें मौजूद लिफ्ट से लेकर झूमर तक राजशाही ऐहसास कराते हैं.
बकिंघम पैलेस के पास घर
Anil Agarwal का यह घर ब्रिटेन के सबसे महंगे और प्रभावशाली इलाकों में से एक में स्थित है. ये Carlton House Terrace सेंट जेम्स पार्क के सामने और बकिंघम पैलेस से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है. यह स्थान अपने निवासियों को राजनयिकों, संस्थानों और दुनिया के कुछ सबसे धनी व्यक्तियों में शामिल करता है.
इन महान आर्किटेक्ट का कमाल
अरबपति अनिल अग्रवाल का प्राइवेट होम बनने से पहले ये इमारत अलग-अलग उद्देश्य पूरे करती थी. कभी ब्रिटेन सरकार के स्वामित्व में रही और आधिकारिक कार्यों के लिए इस्तेमाल हुई. लंदन पर जॉन नैश से ज्यादा गहरी छाप छोड़ने वाले आर्किटेक्ट शायद ही कोई हों. बकिंघम पैलेस और रीजेंट स्ट्रीट के कुछ हिस्सों के डिजाइनर रहे नैश का नाम कार्लटन हाउस टेरेस के निर्माण से जुड़ा हुआ है. इसका हर कोना ब्रिटेन के रीजेंसी युग की झलक दिखाता है.
बॉलरूम बन जाता है स्विमिंग पूल
अनिल अग्रवाल के इस आलीशान लंदन स्थित बंगले में एक से बढ़कर अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. इसका एक उदाहरण ये है कि इसमें स्थित एक बॉलरूम स्विमिंग पूल में बदल जाता है. ट्रांसफोर्मेशन ऐसा देखने को मिलता है, मानो किसी फिल्म की सीन हो. एक बटन दबाते ही संगमरमर का फर्श नीचे खिसक जाता है और नीचे से पानी ऊपर आ जाता है, जिससे औपचारिक मनोरंजन स्थल एक स्विमिंग पूल में तब्दील हो जाता है.
विशेष रूप से डिजाइन कांच की लिफ्ट
अनिल अग्रवाल के घर में हर एक चीज खास नजर आती है, फिर बात चाहे यहां मौजूद लिफ्ट की हो, जो विशेष रूप से डिजाइन की गई है. कांच की ये बड़ी लिफ्ट पूरे मेंशन में चलता है और प्राइवेट रूम्स को यहां के मनोरंजन स्थलों से सीधे कनेक्ट करती है.
झूमर समेत ये चीजें बनाती हैं आलीशान
लंदन की सबसे महंगी प्रॉपर्टीज के बीच खड़ा Anil Agarwal House बेहद आलीशान है और इसमें कमरों में मौजूद क्रिस्टल के झूमर इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. इसमें शानदार रिसेप्शन रूम हैं, तो वहीं एक जगह चुपचाप सबसे अलग नजर आती है, जो है इसका खास प्रार्थना-स्थल है. जो दिखाता है कि दुनिया भर में फैले कारोबार और बेहिसाब दौलत से जुड़े घर में भी निजी आस्था कितनी अहम है.
सूर्य की रोशनी से जगमगाता
लंदन की यह हवेली सूरज की रोशनी में बाहर से जगमगाती हुई नजर आती है. घर में वेंटिलेशन ऐसा कि प्राकृतिक रोशनी कोने-कोने तक पहुंचती है. हरे-भरे पेड़-पौधों से भरा यह कांच की कारीगरी का नायाब नमूना पेश करता है.
ब्रिटिश शैली के साथ भारतीय परंपरा
अनिल अग्रवाल के इस घर की कहानी लंदन से कहीं आगे तक फैली हुई है. ऐसा कहा जाता है कि इसके अंदरूनी हिस्से में ब्रिटिश भव्यता और भारतीय परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो अरबपति अनिल अग्रवाल के बिहार में बीते बचपन से लेकर ग्लोबल कारोबार तक के सफर को दिखाती है.