Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

हर शेयर पर ₹500 का डिविडेंड देगी ये कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST
  • 1/7

शेयर बाजार में अगर आप भी डिविडेंड वाले स्‍टॉक में पैसा लगाते हैं और लाभ कमाते हैं तो आपको हम एक ऐसे स्‍टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर शेयर पर 500 रपये का डिविडेंड देगी.
 

  • 2/7

इस कंपनी का नाम The Yamuna Syndicate है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगा था. यह शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 28,540 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया था. 
 

  • 3/7

स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्‍य निवेशकों को 500 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 17 अगस्‍त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक इस डिविडेंड का लाभ लेना चाहता है तो उसे 17 अगस्‍त से पहले स्‍टॉक में निवेश करना होगा. 
 

Advertisement
  • 4/7

इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था. तब भी कंपनी ने एक शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दिया था. 2024 में कंपनी की तरफ से 400 रुपये का डिविडेंड दिया गया था. वहीं, 2023 में हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 325 रुपये का डिविडेंड दिया गया था. 
 

  • 5/7

यमुना सिंडिकेट के शेयरों की कीमतों में 6 महीने के दौरान 7 फीसदी की तेजी देखी गई है. हालांकि यह शेयर एक साल में 24 फीसदी टूट चुका है. कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 38600 रुपये और 52 वीक लो लेवल 24800.05 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 877 करोड़ रुपये है. 
 

  • 6/7

दो साल में स्टॉक का दाम 46 प्रतिशत गिरा है. वहीं तीन साल के दौरान कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 97 प्रतिशत का फायदा हो चुका है. 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 42 प्रतिशत की तेजी आई है. 
 

Advertisement
  • 7/7

(नोट- यहां किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यह सिर्फ जानकारी के लिए है. किसी भी तरह के शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement