Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

आ गई लिस्ट... ये हैं सबसे 'Oldest' महिला कारोबारी, मुकेश अंबानी की समधन भी शामिल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST
  • 1/6

भारतीय महिलाओं का डंका दुनिया में बजता है, खासतौर पर बिजनेस लीडर्स की बात करें, तो इनका जज्बा उम्र का मोहताज नहीं है. कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स (Candere Hurun India Women Leaders List) की नई 2026 लिस्ट को देखें, तो साफ पता चलता है कि उम्र भी इन महिला कारोबारी के प्रभाव को कम करने में कोई खास भूमिका नहीं निभाई है, क्योंकि Top-10 महिला कारोबारियों की उम्र 65 वर्ष और उससे अधिक है और वे ऐसी कंपनियों का प्रबंधन कर रही हैं, जिनका कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.3 लाख करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की समधन स्वाति पीरामल (Swati Piramal) भी शामिल हैं. 

  • 2/6

Top-3 में मुकेश अंबानी की समधन
हुरुन की इस नई लिस्ट को देखें, तो उम्रदराज महिला कारोबारियों की लिस्ट में टॉप-3 में पहले नंबर पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की प्रीथा रेड्डी हैं, जिनकी उम्र 68 है, जबकि दूसरे नंबर पर सुनीता रेड्डी हैं जो 67 साल की हैं. ये दोनों महिलाएं 1,21,770 करोड़ रुपये का कारोबार संभाल रही है. लिस्ट में तीसरे पायदान पर पिरामल ग्रुप (Piramal Group) की स्वाति पिरामल को स्थान दिया गया है, जिनकी उम्र 70 साल है और उनकी कंपनी की वैल्यूएशन 85,850 करोड़ रुपये है.

  • 3/6

ईशा अंबानी की सास हैं स्वाति पिरामल 
बता दें कि Swati Piramal पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल की पत्नी हैं और पीरामल ग्रुप में वाइस चेयरपर्सन हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की वे समधन हैं. स्वाति पिरामल Mukesh Ambani की बेटी ईशा अंबानी की सास (Isha Ambani Mother In Law) हैं. ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल से हुई थी. पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है और इसकी ब्रांचें दुनिया के 30 देशों में हैं. फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कंपनी का बड़ा कारोबार है. 

Advertisement
  • 4/6

81 साल की उम्र में भी कंपनी की कमान
Oldest Women Business Leaders की लिस्ट को आगे देखें, तो 73 वर्षीय बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ 67,440 करोड़ रुपये के कंपनी वैल्यूएशन के साथ चौथे नंबर पर हैं. इसके अलावा पांचवें स्थान पर 45,940 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली सेल्सफोर्स इंडिया की अरुंधति भट्टाचार्य को रखा गया है, जिनकी आयु 70 साल है. सबसे खास बात ये कि टॉप-10 लिस्ट में 81 साल की उम्रदराज बीना मोदी भी शामिल है, जो गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की कमान संभाल रही हैं और उनकी कंपनी मूल्यांकन 34,930 करोड़ रुपये है.

  • 5/6

इन महिलाओं का भी दबदबा
USV की लीना गांधी तिवारी 69 साल की हैं और 32,460 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाली कंपनी के साथ 7वें पायदान पर हैं. TAFE- ट्रैक्टर और एग्रीकल्चर उपकरण वाली कंपनी की मार्केट वैल्यू 22,900 करोड़ रुपये है, जिसकी कमान 66 साल की मल्लिका श्रीनिवासन के हाथ है और इस लिस्ट में वे 8वें स्थान पर हैं. नौंवे नंबर पर सुड-केमी इंडिया की 66 वर्षीय अर्शिया ए लालजी हैं, उनकी कंपनी की वैल्यू 9,470 करोड़ रुपये है, जबकि 10वें पायदान पर JK लक्ष्मी सीमेंट की विनीता सिंघानिया को रखा गया है, जो 74 साल की हैं और 7,410 करोड़ रुपये के कंपनी संभालती हैं. 

  • 6/6

हर सेक्टर में फैला है बड़ा कारोबार
Candere Hurun India Women Leaders की ये रैंकिंग इस बात का बड़ा उदाहरण है कि भारत में कैसे अनुभवी नेतृत्व कॉर्पोरेट सेक्टर को आकार देने में अहम रोल निभा रहा है. वेटरन्स कैटेगरी में सबसे युवा महिला बिजनेस लीडर 66 साल की हैं, जबकि सबसे बुजुर्ग 81 वर्ष की हैं. लिस्ट में हेल्थ सर्विस, फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, सीमेंट और एफएमसीजी जैसे तमाम सेक्टर्स में डंका बजा रही महिलाएं शामिल हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement