वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं, जबकि फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में ये उनका 9वां बजट है. उन्होंने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही. सीतारमण ने कहा कि हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बहुत जल्द बनने जा रहे.
'2047 तक हम ग्लोबल लीडर बनेंगे'
इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और उन्हें अच्छा वातावरण मिला है. सरकार का मानना है कि हम 2047 तक एक ग्लोबल लीडर बन जाएंगे.
Nirmala Sitharaman ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारा फोकस गरीबों और किसानों की समृद्धि पर रहा है और इसके साथ ही रोजगार पैदा करने की दिशा में काम करने के साथ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है. इसका असर भी भारत की जीडीपी पर दिखा और ये 7 फीसदी से ऊपर रही. हमने घरेलू निर्यात को बढ़ाने का काम किया है और ग्लोबल बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाई है. वित्त मंत्री के Budget भाषण की 10 बड़ी बातों की बात करें, तो...
आजतक बिजनेस डेस्क