पत्नी के प्राइवेट वीडियो और अजीबोगरीब सनक... क्लिप और तस्वीरें वायरल करने वाले पति की कहानी

ये हैरान कर देने वाली कहानी बिहार के कटिहार जिले की है. यहां एक व्यक्ति अपने मोबाइल में अपनी पत्नी के प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें रखता था. उसकी शादी साल 2023 में हुई थी. शादी के बाद उसे लगने लगा कि पत्नी का किसी से अफेयर है. इसी गुस्से और शक में उसने ऐसा कदम उठाया, जो बेहद शर्मनाक है.

Advertisement
फोन में रखता था पत्नी के प्राइवेट वीडियो. (Photo: Representational) फोन में रखता था पत्नी के प्राइवेट वीडियो. (Photo: Representational)

बिपुल राहुल

  • कटिहार,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह लोगों से क्या-क्या नहीं करवा रही. कोई खतरनाक स्टंट करता है, कोई फर्जी खबर फैलाता है, तो कोई सिर्फ कुछ लाइक्स और कमेंट्स के लिए अपनी ही जिंदगी को तमाशा बना देता है. लेकिन बिहार के कटिहार जिले से सामने आया मामला इन सबसे अलग है. यहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी ही पत्नी की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने शुरू कर दिए. वजह? शक, गुस्सा और सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने की अजीबोगरीब चाह.

Advertisement

इस सनकी व्यक्ति की शादी साल 2023 में हुई थी. परिवार के लोगों के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी पर लगातार शक रहता था. पत्नी अगर मायके चली जाए, फोन देर से उठाए या किसी रिश्तेदार से ज्यादा बात कर ले, तो उसे संदेह होने लगता. धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि पति को लगने लगा कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. हालांकि इन आरोपों की कभी पुष्टि नहीं हुई. लेकिन शक का यह बीज उसके दिमाग में लगातार बढ़ता रहा.

इसी बीच पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगीं. दोनों के बीच विवाद बढ़े और पत्नी मायके में रहने लगी. यहीं से मामला और गंभीर हो गया. आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे बदनाम करने के लिए करना शुरू कर दिया. क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा.

Advertisement

पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसके लिए यह सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं रहा, बल्कि उसकी गरिमा, निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गया. कई लोगों के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि कोई व्यक्ति ऐसा क्यों करेगा?

जांच अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों में अक्सर दो वजहें सामने आती हैं. पहली, बदला लेने की मानसिकता. दूसरी, सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आने की चाह. आरोप है कि इस मामले में भी दोनों बातें एक साथ दिखाई देती हैं. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव था. वह फेमस होना चाहता था और इसी कोशिश में उसने वह सीमा पार कर दी. वह अपनी पत्नी के प्राइवेट वीडियो क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा. पत्नी को पता चला तो वह हैरान रह गई. उसने आखिरकार साइबर पुलिस से संपर्क किया.

यह भी पढ़ें: तीन लड़के और दो लड़कियां... दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आगरा में हड़कंप, गांव में फोर्स तैनात; पुलिस ने लिया एक्शन

सोचिए, एक तरफ एक महिला है, जिसकी निजी जिंदगी अचानक सोशल मीडिया की दुनिया में पहुंचने लगती है. दूसरी तरफ उसका पति है, जिसे लगता है कि वह जो कर रहा है, वह गुस्से का जवाब है. कटिहार साइबर थाने को इस मामले की शिकायत खुद पीड़िता ने दी. 9 जनवरी 2026 को दर्ज शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा है.

Advertisement

शिकायत दर्ज हुई और जांच शुरू हो गई. पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया. सोशल मीडिया अकाउंट्स, पोस्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच की गई. शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा. वह कुछ समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा. इस दौरान साइबर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही. तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: पुणे की लॉ स्टूडेंट को बंगाल पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट... सोशल मीडिया पर शेयर किया था आपत्तिजनक वीडियो

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जो बातें कहीं, उन्होंने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया. उसने मान लिया कि उसने कंटेंट सोशल मीडिया पर डाला था, लेकिन इसके पीछे उसने गुस्से और पत्नी पर शक को वजह बताया. उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी से नाराज था और उसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया.

कटिहार के साइबर डीएसपी आशीफ आलम कहते हैं कि किसी व्यक्ति की निजी तस्वीरें या वीडियो उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन अपराध है. चाहे वह पति हो, पत्नी हो, दोस्त हो या कोई और. किसी की निजता का उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. जांच के दौरान मोबाइल में कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो मिलने की बात कही गई है. अब इन डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामग्री कहां-कहां साझा की गई थी और क्या उसे हटाने या छिपाने की कोशिश की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »