केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सभा के बीच मंच पर फेंके पत्थर

बिहार के गया जिले के खिजरसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया. घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए. कार्यक्रम सिसवर गांव स्थित संत थर्मास इंग्लिश स्कूल में आयोजित था. सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.

Advertisement
हिरासत में लिए युवक से पूछताछ की जा रही है.(File Photo: ITG) हिरासत में लिए युवक से पूछताछ की जा रही है.(File Photo: ITG)

aajtak.in

  • गया,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक बड़ा हादसा टल गया. यहां आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई. पत्थर सीधे मंच की ओर फेंके गए, जिससे सभा में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि पत्थर मंत्री को नहीं लगे और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें अपने घेरे में ले लिया.

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है. पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे कुल 4 दोस्त थे. 

यह भी पढ़ें: 'आरोप फर्जी, वीडियो गलत...', कलेक्टर से 'सेटिंग' वाले दावे पर आई जीतन राम मांझी की सफाई

उन्होंने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील बनाने के उद्देश्य से उन्होंने केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में घुसकर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अब उन दो फरार युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है जो घटना के बाद भागने में सफल रहे.

'मांझी परिवार को बनाया जा रहा है टारगेट'

इस घटना के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश है. समर्थकों का आरोप है कि दलित नेतृत्व को डराने और दबाने के लिए लगातार मांझी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है.

Advertisement

हाल ही में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी पर हमला हुआ था और सोशल मीडिया पर भी मांझी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं. विपक्षी दलों ने भी सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक केंद्रीय मंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा.

पुलिस की कार्रवाई

खिजरसराय पुलिस कार्यक्रम स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान हो सके. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस फिलहाल पकड़े गए युवकों के नाम और गांव की जानकारी साझा करने से बच रही है ताकि जांच प्रभावित न हो.

वहीं, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें यह तक पता नहीं चला कि क्या आया और क्या गया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अच्छे काम नहीं होने देना चाहते, इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पत्थर काफी दूर से फेंके गए थे.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- पंकज कुमार.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement