सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में जश्न, चर्चा में आया भाभी अमृता चौधरी का बयान

बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके मुंगेर स्थित लखनपुर गांव में जश्न का माहौल रहा. परिवार और ग्रामीणों ने अबीर-गुलाल उड़ाया, मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े. परिजनों ने इसे गर्व का पल बताया और ग्रामीणों ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग भी की.

Advertisement
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में जश्न (Photo: Screengrab) सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में जश्न (Photo: Screengrab)

गोविंद कुमार

  • मुंगेर ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके पैतृक गांव मुंगेर जिले के तारापुर स्थित लखनपुर गांव में जश्न का माहौल बन गया. जैसे ही यह खबर गांव तक पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा गांव जश्न मनाने लगा. गांव में सम्राट चौधरी के पैतृक आवास पर महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया. इसके साथ ही मिठाइयां बांटी गईं और जमकर पटाखे फोड़े गए. पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

Advertisement

परिवार के सदस्यों ने इस मौके पर खुशी जताई. सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी, भतीजी अंजनी कुमारी, चचेरे भाई देवनंदन चौधरी और मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है कि उनके परिवार का सदस्य बिहार का मुख्यमंत्री बना है. परिवार के सदस्यों ने यह भी कहा कि यह सपना लंबे समय से देखा जा रहा था कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनें. उनके अनुसार यह सपना अब पूरा हो गया है और पूरा परिवार इस ऐतिहासिक पल से खुश है.

गांव में देर शाम तक चलता रहा उत्सव और पटाखों का दौर

परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे. इसलिए जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी, तब तक सभी लोग शांत थे. जैसे ही घोषणा हुई, पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. गांव के लोगों ने भी इस मौके पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. ग्रामीणों ने इस अवसर पर राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर भी अपनी राय रखी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

ग्रामीणों ने अपराध नियंत्रण और बुलडोजर एक्शन की मांग उठाई

ग्रामीणों ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है और अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा बनी रहे. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में उत्सव का माहौल बना रहा और लोग देर शाम तक जश्न मनाते रहे. सम्राट चौधरी के पैतृक गांव में यह दिन ऐतिहासिक बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »