मंदिर में कराई जबरिया शादी... लड़की बोली- नौकरी के बाद मुकर गया था, लड़के ने कहा- झूठ बात है

समस्तीपुर के विद्यापतिधाम मंदिर में रेलकर्मी की जबरन शादी (forced marriage) का मामला सामने आया है. यहां लड़के को एक लड़की ने मंदिर में मिलने बुलाया और वहां लड़की के परिजनों ने मिलकर शादी करा दी. लड़की का कहना है कि लड़का रेलवे में नौकरी लगने के बाद शादी से मुकर रहा था. वहीं लड़के का कहना है कि उसे झूठ बोलकर यहां बुलाया गया.

Advertisement
मंदिर में मौजूद प्रमोद और रोशनी. मंदिर में मौजूद प्रमोद और रोशनी.

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 16 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

बिहार में समस्तीपुर (Samastipur) एक मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक लड़के की जबरन शादी (forced marriage) करवा दी गई. दरअसल, विद्यापतिधाम मंदिर में लड़का एक लड़की से मिलने पहुंचा था, तभी लड़की के परिजनों ने वहां आकर जबरन शादी करा दी. लड़की का कहना है कि वह दो साल से लड़के के साथ रिलेशन में थी. रेलवे में नौकरी लगने के बाद लड़के ने 10 लाख रुपये की मांग की थी, शादी से भी मुंह मोड़ लिया था. वहीं लड़के ने कहा कि ये झूठ है. सिर्फ फोन पर कभी-कभार बात हो जाती थी.

Advertisement

यहां दरवा (अकौना) गांव की रहने वाली लड़की रोशनी कुमारी के मुताबिक, करीब दो साल पहले ताजपुर प्रखंड के चकसिकंदर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार साहनी से  प्रेम संबंध हो गया था. प्रमोद ने शादी की बात कही थी.

लड़की का कहना है कि वह और प्रमोद लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. इस दौरान प्रमोद की रेलवे में नौकरी लग गई और नौकरी लगते ही प्रमोद ने दहेज में दस लाख रुपये और सामान की मांग कर दी. इसी के साथ शादी से मुंह मोड़ने लगा.

यह भी पढ़ें: बिहार: न मुहूर्त, न बैंड-बाजा, न ही घरवाले... आधी रात को हुई जबरन शादी का वायरल हो रहा वीडियो

वहीं प्रमोद का कहना है कि उसको विद्यापतिधाम मंदिर में झूठ बोलकर बुलाया गया. इस मंदिर में करीब पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस दौरान रोशनी के परिजन आ गए और रोशनी के साथ प्रमोद की जबरन शादी करवा दी.

Advertisement

इस मामले में लड़का और लड़की का क्या कहना है?

रोशनी का कहना है कि प्रमोद के साथ वह दो साल से रिलेशन में थी. रेलवे में नौकरी लगने के बाद प्रमोद ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी, साथ ही शादी से इनकार कर दिया था. वहीं प्रमोद का कहना है कि ये झूठ है. रिश्तेदारी में होने की वजह से कभी कभार रोशनी से फोन पर बात हो जाती थी. रिलेशन में नहीं था. यहां मंदिर में झूठ बोलकर बुलाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »