'CM सम्राट चौधरी को हो गया है लालू-तेजस्वी फोबिया...', VVIP सुरक्षा विवाद पर RJD का पलटवार

लालू परिवार की सुरक्षा और सरकारी आवास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सम्राट चौधरी 'लालू और तेजस्वी फोबिया' के शिकार हैं और हर मुद्दे पर आरजेडी को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को नियमों व संवैधानिक पदों के अनुसार सुरक्षा मिली है.

Advertisement
बंगले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. (Photo-ITG) बंगले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. (Photo-ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

लालू परिवार की सुरक्षा और सरकारी आवास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर RJD ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. एजाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'लालू और तेजस्वी फोबिया' के शिकार हो गए हैं और हर मुद्दे पर आरजेडी नेतृत्व को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके संवैधानिक पद और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

'राजनीतिक रंग देने का प्रयास'
आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बिना वजह इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और आवास जैसे मामलों पर अनावश्यक बयान देने के बजाय सरकार को राज्य के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

'नियमों और सरकारी प्रावधानों के तहत मिली सुरक्षा'
एजाज अहमद ने कहा कि लालू परिवार को मिलने वाली सुरक्षा पूरी तरह नियमों और सरकारी प्रावधानों के तहत तय होती है. ऐसे में इस विषय पर भ्रम फैलाने या राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश उचित नहीं है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. अब इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »