देर रात थाने पहुंचे प्रशांत किशोर, जमकर हंगामा, दो कार्यकर्ताओं के गायब होने का लगाया आरोप

जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर देर रात अपने समर्थकों के साथ पटना के जक्कनपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और दो लोगों के गायब होने के आरोप को लेकर प्रशांत किशोर और थाना अध्यक्ष ऋतुराज सिंह के बीच तीखी बहसबाजी और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

Advertisement
देर रात थाने पहुंचे पीके. (Image: PTI) देर रात थाने पहुंचे पीके. (Image: PTI)

aajtak.in

  • पटना,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

जनसुराज के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा उठाए जाने की जानकारी के बाद पार्टी संयोजक प्रशांत किशोर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ देर रात जक्कनपुर थाने पहुंच गए, जहां उनकी एसएचओ रितुराज सिंह से तीखी बहस हो गई. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी ने किसी दबाव में न होने की बात कही और पद छोड़ने तक का जिक्र कर दिया. वहीं, प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बिहार की जनता को पुलिस का रवैया दिखाने की बात कही.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा. एसएचओ रितुराज सिंह से हुई बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी का माहौल बना.

Advertisement

2 कार्यकर्ताओं के गायब होने का लगाया आरोप

प्रशांत किशोर ने थानेदार ऋतुराज सिंह से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और थाने से दो कार्यकर्ताओं के गायब होने के आरोपों पर सीधा सवाल दागा. उन्होंने एसएचओ से पूछा कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्हें थाने क्यों लाया गया और वह अब कहां गायब हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की आखिरी तस्वीर इसी थाने की है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में पुलिस राज चल रहा है.

मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं: SHO

बहस के दौरान एसएचओ ऋतुराज सिंह ने कहा कि वह किसी के दबाव में काम नहीं कर रहे हैं और अगर ऐसे ही थाने में आकर धमकी दी जाएगी तो वो नौकरी या वर्दी छोड़ने को भी तैयार हैं. उन्होंने कहा कि किसी को जबरन उठाकर नहीं लाया गया है और वो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो किसी को धमकी नहीं दे रहे हैं, बल्कि जनता को ये दिखाना चाहते हैं कि पुलिस का रवैया कैसा है. उन्होंने कहा कि 15 साल से एक-दूसरे को जानने के बावजूद अगर थाने से लोग गायब होने लगेंगे तो जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी.

प्रशांत किशोर ने पुलिस पर ये भी आरोप लगाया कि जन सूरज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस से सवाल-जवाब किए तो थाने में हंगामा हो गया. थाने के बाहर और अंदर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »