पटना पुलिस की छापेमारी में ₹7.5 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद, तस्कर कल्लू पासवान गिरफ्तार

पटना के खगौल थाना क्षेत्र के नैनचक मुस्तफापुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 4.846 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने तस्कर कल्लू पासवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से डिजिटल तराजू, 2400 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

Advertisement
4.846 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद .(Photo: Screengrab) 4.846 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद .(Photo: Screengrab)

राजेश कुमार झा

  • पटना,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

पटना के खगौल थाना इलाके में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान कल्लू पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसमें 2.028 किलोग्राम हेरोइन और 2.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर शामिल है. ये सभी मादक पदार्थ काले रंग के प्लास्टिक के झोले में रखे हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना में दो पिस्टल और रिवॉल्वर के साथ महिला गिरफ्तार, 15 बुलेट भी बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. 14 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगौल थाना क्षेत्र के ग्राम नैनचक मुस्तफापुर में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है.

सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर विशेष छापेमारी दल ने आरोपी के घर पर कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया. इसके अलावा आरोपी के पास से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7.5 करोड़ कीमत

Advertisement

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन और ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि मादक पदार्थ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें. उन्होंने बताया कि इसके लिए 8102488655 नंबर जारी किया गया है, जो उनके पास रहता है और इसी नंबर पर व्हाट्सएप भी उपलब्ध है.

मकान और संपत्ति की भी होगी जांच

एसएसपी ने कहा कि अगर किसी कारण से फोन नहीं उठाया जा सके तो लोग व्हाट्सएप पर भी संदेश भेज सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि जिस मकान से मादक पदार्थ बरामद हुआ है, उसकी भी जांच की जाएगी कि वह किस पैसे से बनाया गया है. इसके साथ ही आरोपी से जुड़े कई बैंक खातों और जमीन के कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. जरूरत पड़ने पर इन सभी संपत्तियों को जब्त भी किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement