दोस्ती से लिव-इन तक, फिर किया विश्वासघात, पटना के OYO होटल में युवती से रेप

पटना के शास्त्री नगर इलाके में एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने होटल में दुष्कर्म किया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे जबरन शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
होटल में युवती से दुष्कर्म.  (Photo: Representational) होटल में युवती से दुष्कर्म. (Photo: Representational)

सुजीत कुमार

  • पटना ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रेमी ने युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती की पहचान पटना में पढ़ाई के दौरान औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस दौरान अभिजीत ने युवती को नौकरी और शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

Advertisement

शादी का झांसा देकर बुलाया होटल

कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि अभिजीत किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है. इस पर उसने अभिजीत से बात की. इसके बाद अभिजीत ने युवती को शास्त्री नगर क्षेत्र के पी साही ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया. होटल में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

आरोप है कि विवाद के बाद अभिजीत ने युवती को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद वह युवती को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद जब युवती को होश आया तो उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

Advertisement

पटना के डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement