'पटना के होटलों में चल रहा गलत धंधा, रसूखदार लोगों के बच्चे करते हैं पार्टी', पप्पू यादव का आरोप

कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बेगूसराय की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अपहरण प्रयास की घटना पर उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. पप्पू यादव ने होटल कारोबार, ड्रग्स माफिया और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप भी लगाया. साथ ही उन्होंने नीट पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
पप्पू यादव ने बेगूसराय की घटना का जिक्र किया. File Photo ITG पप्पू यादव ने बेगूसराय की घटना का जिक्र किया. File Photo ITG

aajtak.in

  • पटना,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. बेगूसराय की छात्रा के साथ पटना में कथित छेड़खानी और अपहरण के प्रयास की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और लगभग हर जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

Advertisement

पप्पू यादव ने कहा, 'पटना समेत कई शहरों के होटलों में गलत गतिविधियां चल रही हैं और रसूखदार लोगों के बच्चे वहां पार्टी करते हैं. प्रशासन इस पर मौन है. उन्होंने होटल कारोबार, ड्रग्स माफिया और प्रशासन के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया.

नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर रहीं, जिससे आरोपी बाहर आ रहे हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई.

सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?
सम्राट चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि असली मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल की कीमतें और बिहार के विकास से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

वहीं, एसआईआर और चुनाव आयोग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. रूपसपुर घटना में बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर पप्पू यादव ने कहा कि कानून का इस्तेमाल निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए और कार्रवाई केवल आम लोगों पर नहीं बल्कि प्रभावशाली लोगों पर भी होनी चाहिए.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- शुभम लाल

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »