'जनता का स्नेह पिताजी को मिला, मुझे...', नीतीश कुमार के इस्तीफे पर निशांत कुमार का बयान

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने फैसले का स्वागत किया और जनता के समर्थन की कामना की. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड आवास का जायजा लेने पहुंचे और जल्द वहीं शिफ्ट हो सकते हैं. इस आवास से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यह राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

Advertisement
अपने पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत. (File Photo: ITG) अपने पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत. (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. निशांत कुमार ने कहा कि यह पिताजी का फैसला है और वह इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का स्नेह जिस तरह अब तक उनके पिता पर बना रहा, वैसा ही आगे भी उन पर और उनकी पार्टी पर बना रहे, यही उनकी कामना है.

Advertisement

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पहुंचकर वहां का जायजा लिया. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वह 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे और 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं. यह आवास मुख्यमंत्री निवास के काफी करीब स्थित है.

बताया जाता है कि नीतीश कुमार का इस आवास से पुराना जुड़ाव रहा है. वह अक्सर सुबह के समय 7 सर्कुलर रोड पहुंचते हैं और वहां लगे बोधि वृक्ष को नमन करते हैं. इससे पहले जब उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब भी वह इसी आवास में शिफ्ट हुए थे.

राजनीतिक रूप से भी यह आवास खास महत्व रखता है. 2015 में जब महागठबंधन ने चुनाव जीता था, तब नीतीश कुमार इसी 7 सर्कुलर रोड आवास में रह रहे थे और लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर दोबारा मुख्यमंत्री बने थे. गौरतलब है कि 2015 के बाद से यह आवास किसी अन्य को आवंटित नहीं किया गया है.

Advertisement

फिलहाल, नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके अगले कदमों को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement